बिजनेस

भारत ने अप्रैल-अक्टूबर के बीच लौह अयस्क, अलौह धातुओं के उत्पादन में मजबूत वृद्धि दर्ज की

देश में मुख्य खनिजों के उत्पादन में वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सात महीने (अप्रैल से अक्टूबर के बीच) मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है. यह जानकारी गुरुवार को खान मंत्रालय द्वारा दी गई. वित्त वर्ष 2023-24 में देश में रिकॉर्ड स्तर पर खनिजों का उत्पादन हुआ था. देश के कुल खनिज उत्पादन में लौह अयस्क का हिस्सा मूल्य के हिसाब से 69 प्रतिशत है. पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में लौह अयस्क का उत्पादन 274 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) था.

152.1 एमएमटी लौह अयस्क का उत्पादन हुआ

प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 के पहले सात महीने (अप्रैल-अक्टूबर) में 152.1 एमएमटी लौह अयस्क का उत्पादन हुआ था, जो कि वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में बढ़कर 158.4 एमएमटी हो गया है. इसमें 4.1 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है.

वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अक्टूबर) में मैगनीज अयस्क का उत्पादन 11.1 प्रतिशत बढ़कर 2.0 एमएमटी हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1.8 एमएमटी था. वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अक्टूबर) में बॉक्साइट का उत्पादन 11.3 प्रतिशत बढ़कर 13.8 एमएमटी हो गया है, जो वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-अक्टूबर) में 12.4 एमएमटी था.

अलौह धातु क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अक्टूबर) में प्राइमरी एल्युमीनियम उत्पादन में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-अक्टूबर) में 24.17 लाख टन (एलटी) से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-अक्टूबर) में 24.46 लाख टन (एलटी) हो गया. इस दौरान, रिफाइंड कॉपर का उत्पादन 2.83 एलटी से 6 प्रतिशत बढ़कर 3.00 एलटी हो गया है.

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है, रिफाइंड कॉपर के शीर्ष-10 उत्पादकों में से एक है और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है. चालू वित्त वर्ष में लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि स्टील इंडस्ट्री में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है, जो इसे इनपुट के रूप में उपयोग करता है. खनिजों में उत्पादन वृद्धि के यह रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, ऑटोमोटिव और मशीनरी जैसे उपयोगकर्ता क्षेत्रों में निरंतर मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं.

यह भी पढ़ें- देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं महिलाएं, कार्यबल में बढ़ी भागीदारी

स्टील मंत्रालय द्वारा संकलित ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत 2024-25 की पहली छमाही में 13.5 प्रतिशत की दोहरे अंकों की उछाल के साथ स्टील की खपत में मजबूत वृद्धि दिखाने वाली एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago