पीएम नरेंद्र मोदी
Largest Economy: भारत अगले 7 वर्षों के भीतर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है. भारत की GDP 2030 तक दोगुनी होकर 7.3 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी. एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की एक नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले सालों में भारत की जीडीपी जापान की मौजूदा जीडीपी 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक होगी.
रिपोर्ट में कहा गया है, “अमेरिकी डॉलर में मापी गई भारत की जीडीपी 2022 में 3.5 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है. आर्थिक विस्तार की इस तीव्र गति से 2030 तक भारतीय जीडीपी का आकार जापानी जीडीपी से बहुत अधिक हो जाएगा. इतना ही नहीं भारत एशिया का दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. ”
बता दें कि मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 6.2-6.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है. अप्रैल-जून तिमाही में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही.
2022 तक भारतीय जीडीपी का आकार ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी से भी बड़ा हो चुका था. रिपोर्ट में कहा गया है कि 2030 तक भारत की जीडीपी जर्मनी से भी आगे निकलने का अनुमान है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के नए अनुमानों के अनुसार, जापान का सकल घरेलू उत्पाद इस वर्ष जर्मनी से आगे निकल जाएगा क्योंकि यह अमेरिकी डॉलर के आधार पर दुनिया में नंबर 3 से नंबर 4 पर फिसल गया है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तीसरी तिमाही के अंत में वैश्विक आर्थिक विस्तार में गिरावट जारी रही, जो आठ महीनों में सबसे धीमी हो गई. इससे भी बुरी स्थिति आ सकती है, क्योंकि जनवरी के बाद पहली बार वैश्विक नए ऑर्डर में कमी आई है और काम के बैकलॉग में तेजी से गिरावट आई है, जो आने वाले महीनों में और कमजोरी का संकेत है.
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…