Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उम्र के फॉर्मूले में फेल कांग्रेस! पहले कहा युवाओं को देंगे मौका, अब 70 साल से ज्यादा उम्र के 10 बुजुर्ग नेताओं को दे दिया टिकट

कांग्रेस की पहली लिस्ट में सबसे ज्यादा उम्र के नेता सीपी जोशी और अशोक गहलोत थे. इन दोनों नेताओं की उम्र कमश: 73 और 72 साल है.

Congress

कांग्रेस प्रत्याशी ने हमास के नाम पर मांगे वोट

Rajasthan Election: कांग्रेस ने रविवार को राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी. इस सूची में 43 उम्मीदवारों में पार्टी के वरिष्ठ नेता गोविंद राम मेघवाल और प्रसादी लाल मीना जैसे बड़े नाम शामिल हैं. हालांकि पहले कांग्रेस ने कहा था कि इस बार के चुनाव में पार्टी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका देगी. लेकिन लिस्ट में 10 से ज्यादा सीनियर नेताओं को तवज्जो दी गई है. दूसरी लिस्ट में 70 साल से ज्यादा उम्र के 10 नेताओं पर पार्टी ने भरोसा जताकर उन्हें टिकट दिया है. इनमें उदयलाल आंजना, बृजेंद्र सिंह ओला, सुखराम बिश्नोई परसादी लाल मीणा, लक्ष्मण मीणा, सुरेंद्र मोदी, डॉक्टर बीडी कल्ला, गुरमीत सिंह, विनोद कुमार चौधरी और डॉक्टर दयाराम परमार जैसे नेताओं को चुनवी जंग लड़ने के लिए टिकट दिया गया है.

राजनीति में कट ऑफ एज नहीं!

राज्य के मंत्री गोविंद राम मेघवाल और बीडी कल्ला को क्रमशः खाजूवाला (अनुसूचित जाति) और बीकानेर पश्चिम से मैदान में उतारा गया है. बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कह दिया कि  बड़ी उम्र के नेताओं को टिकट का मोह छोड़ देना चाहिए. हालांकि राजनीति में कट ऑफ एज नहीं हो सकती.

पहली लिस्ट में सबसे ज्यादा उम्र के दो नेता

बता दें कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में सबसे ज्यादा उम्र के नेता सीपी जोशी और अशोक गहलोत थे. इन दोनों नेताओं की उम्र कमश: 73 और 72 साल है. ऐसे में कहा जा सकता है कि कितना भी पहले बयान दे दिया जाए कि चुनाव में युवाओं को मौका दिया जाएगा. लेकिन इन नेताओं को राजनीतिक मोह तो लगा ही रहता है. इन नेताओं के लिए कोई रिटायरमेंट एज फिक्स नहीं है. भाजपा और कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 2-2 लिस्ट जारी की हैं. एक तरफ जहां बीजेपी ने 124 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं वहीं कांग्रेस ने 76 सीटों पर. कांग्रेस के उम्मीदवारों में 58 ऐसे हैं जिन्हें 2018 में भी टिकट मिला था.

यह भी पढ़ें: UP News: लेडी डॉन शाइस्ता परवीन और जैनब की किस्मत तेज, अब वायरल बुखार बना कुर्की का रोड़ा!

सरदारपुरा से 72 साल के नेता अशोक गहलोत लड़ेंगे चुनाव

बताते चलें कि इससे पहले शनिवार को सत्तारूढ़ दल ने आगामी चुनावों के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. राज्य में 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है. सूची के मुताबिक, सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा से, सचिन पायलट टोंक से, सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां से, गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ से और कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लड़ेंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital