बिजनेस

वित्त वर्ष 2025 में भारत के निर्यात ने वैश्विक वृद्धि को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को ग्लोबल स्लोडाउन के बावजूद कुल निर्यात में 825 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड उच्च कारोबार तक पहुंचने के लिए भारतीय निर्यातकों की सराहना की.

एक्जिम बैंक ट्रेड कॉन्क्लेव 2025 में अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “भारत का कुल निर्यात 825 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि और 2013-14 के 466 बिलियन डॉलर की तुलना में शानदार वृद्धि को दर्शाता है, जबकि वैश्विक निर्यात में केवल 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. भारत के निर्यातक तेजी से आगे बढ़ने और 6.3 प्रतिशत को पार करने में सफल रहे.”

वित्त मंत्री ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक व्यापार और विकास प्रभावित हुआ है; विश्व व्यापार संगठन, आईएमएफ और विश्व बैंक के वार्षिक अनुमानों के अनुसार वैश्विक विकास में कोई उछाल नहीं आया है. ऐसा नहीं लगता कि दुनिया निर्यात के साथ चलने के मूड में है. इसके बाद भी, भारतीय निर्यातकों ने मजबूती दिखाते हुए वैश्विक निर्यात में आई गिरावट के बावजूद वृद्धि दर्ज की है.”

वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यूरोप में स्लोडाउन जैसी स्थितियों के बावजूद, हमारे निर्यातकों ने रचनात्मक रूप से अपना रास्ता बदला है और नए बाजार खोजे हैं. उन्होंने कहा, “भारत केवल थोक वस्तुओं का ही निर्यात नहीं कर रहा है, बल्कि अच्छी तरह से तैयार किए गए, उच्च मानक वाले उत्पादों का भी निर्यात कर रहा है.”

मुक्त व्यापार समझौते निर्यात की गतिशीलता को बदललेंगे

मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए चल रही बातचीत के बारे में, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, ये समझौते भविष्य में देश के निर्यात की गतिशीलता को बदल देंगे.

उन्होंने कहा, “अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ गहन व्यापार वार्ता चल रही है और जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी. अधिक मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर करने पर जोर दिया जा रहा है.” उन्होंने निर्यातकों को भारत सरकार के दृढ़ समर्थन का आश्वासन दिया.

इस संदर्भ में, उन्होंने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए पांच प्रमुख उपायों पर प्रकाश डाला. वित्त मंत्री ने भारत द्वारा अपने आयात पर उच्च टैरिफ लगाने की वैश्विक आलोचना को भी खारिज करते हुए कहा कि इस साल के बजट में 7 टैरिफ दरें हटा दी गई हैं.


ये भी पढ़ें: सरकार के नोटिस के बावजूद ओला, उबर, रैपिडो, अभी भी ‘एडवांस टिपिंग’ का दे रहे हैं ऑप्शन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago