Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वित्त वर्ष 2025 में भारत के निर्यात ने वैश्विक वृद्धि को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ: वित्त मंत्री

एक्जिम बैंक ट्रेड कॉन्क्लेव 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत का कुल निर्यात 825 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि और 2013-14 के 466 बिलियन डॉलर की तुलना में शानदार वृद्धि को दर्शाता है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को ग्लोबल स्लोडाउन के बावजूद कुल निर्यात में 825 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड उच्च कारोबार तक पहुंचने के लिए भारतीय निर्यातकों की सराहना की.

एक्जिम बैंक ट्रेड कॉन्क्लेव 2025 में अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “भारत का कुल निर्यात 825 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि और 2013-14 के 466 बिलियन डॉलर की तुलना में शानदार वृद्धि को दर्शाता है, जबकि वैश्विक निर्यात में केवल 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. भारत के निर्यातक तेजी से आगे बढ़ने और 6.3 प्रतिशत को पार करने में सफल रहे.”

वित्त मंत्री ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक व्यापार और विकास प्रभावित हुआ है; विश्व व्यापार संगठन, आईएमएफ और विश्व बैंक के वार्षिक अनुमानों के अनुसार वैश्विक विकास में कोई उछाल नहीं आया है. ऐसा नहीं लगता कि दुनिया निर्यात के साथ चलने के मूड में है. इसके बाद भी, भारतीय निर्यातकों ने मजबूती दिखाते हुए वैश्विक निर्यात में आई गिरावट के बावजूद वृद्धि दर्ज की है.”

वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यूरोप में स्लोडाउन जैसी स्थितियों के बावजूद, हमारे निर्यातकों ने रचनात्मक रूप से अपना रास्ता बदला है और नए बाजार खोजे हैं. उन्होंने कहा, “भारत केवल थोक वस्तुओं का ही निर्यात नहीं कर रहा है, बल्कि अच्छी तरह से तैयार किए गए, उच्च मानक वाले उत्पादों का भी निर्यात कर रहा है.”

मुक्त व्यापार समझौते निर्यात की गतिशीलता को बदललेंगे

मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए चल रही बातचीत के बारे में, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, ये समझौते भविष्य में देश के निर्यात की गतिशीलता को बदल देंगे.

उन्होंने कहा, “अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ गहन व्यापार वार्ता चल रही है और जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी. अधिक मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर करने पर जोर दिया जा रहा है.” उन्होंने निर्यातकों को भारत सरकार के दृढ़ समर्थन का आश्वासन दिया.

इस संदर्भ में, उन्होंने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए पांच प्रमुख उपायों पर प्रकाश डाला. वित्त मंत्री ने भारत द्वारा अपने आयात पर उच्च टैरिफ लगाने की वैश्विक आलोचना को भी खारिज करते हुए कहा कि इस साल के बजट में 7 टैरिफ दरें हटा दी गई हैं.


ये भी पढ़ें: सरकार के नोटिस के बावजूद ओला, उबर, रैपिडो, अभी भी ‘एडवांस टिपिंग’ का दे रहे हैं ऑप्शन


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital