बिजनेस

भारत की जीडीपी अगले तीन वित्त वर्षों में सालाना 6.5 से 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी: रिपोर्ट

अगले तीन वित्त वर्षों 2025-2027 में भारत की जीडीपी सालाना 6.5 से 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और देश की अच्छी आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं बैंकों की संपत्ति की गुणवत्ता को भी मजबूत करेगी. यह जानकारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई.

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अपनी लेटेस्ट वैश्विक बैंक आउटलुक रिपोर्ट में कहा कि भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी खपत मजबूत आर्थिक वृद्धि को समर्थन देंगे.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘संरचनात्मक सुधार और अच्छी आर्थिक संभावनाएं भारत के वित्तीय संस्थानों के लचीलेपन को सपोर्ट करेंगी. मजबूत बैंक पूंजीकरण के साथ उच्च मांग से बैंक ऋण वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा आरबीआई की नियामकीय सख्ती से मध्यम अवधि में वित्तीय प्रणाली मजबूत होगी.’

RBI गर्वनर ने क्या कहा

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले महीने कहा था कि भारत की विकास कहानी बरकरार है, क्योंकि इसके मूलभूत चालक – खपत और निवेश मांग – गति पकड़ रहे हैं. उन्होंने कहा था कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए देश में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: अक्टूबर महीने में भारत का निर्यात 17.25 प्रतिशत बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी के साथ इजाफा


रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बैंकिंग सेक्टर के खराब कर्ज 31 मार्च, 2025 तक घटकर कुल कर्ज का लगभग 3.0 प्रतिशत रह जाएंगे, जो 31 मार्च, 2024 तक अनुमानित 3.5 प्रतिशत से कम है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि हेल्दी कॉरपोरेट बैलेंस शीट, सख्त अंडरराइटिंग मानकों और बेहतर जोखिम प्रबंधन प्रैक्टिस के साथ बैंकिंग सेक्टर के कमजोर लोन में इस कमी को देखा जाएगा. भारत में रिटेल लोन के लिए अंडरराइटिंग मानक काफी बेहतर हैं.

कॉरपोरेट उधारी ने गति पकड़ी

रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉरपोरेट उधारी ने गति पकड़ी है, लेकिन बाहरी अनिश्चितताएं पूंजीगत व्यय से संबंधित विकास में देरी कर सकती हैं. केंद्रीय बैंक अधिक मुखर होकर और भारी जुर्माना लगा रहा है. आरबीआई टेक्नोलॉजी, अनुपालन, ग्राहक शिकायतों, डेटा गोपनीयता, शासन और केवाईसी मुद्दों पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, ‘हमारा मानना है कि पारदर्शिता बढ़ने से अनुपालन और शासन प्रथाओं में सुधार होगा, लेकिन अनुपालन लागत में वृद्धि होगी. वित्तीय क्षेत्र में निवेशक सख्त दंड की संभावना से उत्पन्न बढ़े हुए विनियामक जोखिम के लिए उच्च प्रीमियम की मांग कर सकते हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

14 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

44 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

58 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

1 hour ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago