Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अक्टूबर महीने में भारत का निर्यात 17.25 प्रतिशत बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी के साथ इजाफा

इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर 2023 के 8.08 अरब डॉलर से 39.37 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर 2024 में 11.26 अरब डॉलर हो गया.

India's exports

भारत का निर्यात बढ़ा.

देश के वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर में 17.25 प्रतिशत बढ़कर 39.20 अरब डॉलर हो गया है. पिछले साल की समान अवधि में यह 33.43 अरब डॉलर था. यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को दी. भारत के निर्यात में ऐसे समय में दोहरे अंक में बढ़ोतरी हुई है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था में धीमापन देखा जा रहा है. इसमें बढ़त की वजह इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैविक एवं अजैविक रसायन, चावल और कपड़े का निर्यात बढ़ना था, जो दिखाता है कि देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गतिविधियों में तेजी से इजाफा हो रहा है.

निर्यात 73.21 अरब डॉलर होने का अनुमान

अक्टूबर 2024 के लिए भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाएं संयुक्त) 73.21 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो अक्टूबर 2023 की तुलना में 19.08 प्रतिशत अधिक है. अक्टूबर 2024 के लिए कुल आयात (वस्तुओं और सेवाएं संयुक्त) 83.33 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो अक्टूबर 2023 की तुलना में 7.77 प्रतिशत अधिक है.

अप्रैल-अक्टूबर 2024 के दौरान हुए वस्तुओं के निर्यात का संचयी मूल्य 252.28 अरब डॉलर था, जबकि अप्रैल-अक्टूबर 2023 के दौरान यह 244.51 अरब डॉलर था, जो 3.18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि के दौरान वस्तुओं और सेवाओं दोनों का कुल संचयी निर्यात 468.27 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-अक्टूबर 2023 में यह 436.48 अरब डॉलर था, इसमें सालाना आधार पर 7.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

निर्यात 11.26 अरब डॉलर हो गया

इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर 2023 के 8.08 अरब डॉलर से 39.37 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर 2024 में 11.26 अरब डॉलर हो गया, जबकि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर 2023 के 2.36 अरब डॉलर से 45.69 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर 2024 में 3.43 अरब डॉलर हो गया. जैविक एवं अजैविक रसायनों का निर्यात अक्टूबर 2023 के 2.14 अरब डॉलर से 27.35 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर 2024 में 2.72 अरब डॉलर हो गया.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार में 50 लाख रुपये से अधिक आय के ITR दाखिल करने वालों की संख्या में 5 गुना बढ़ोतरी

चावल का निर्यात अक्टूबर 2023 में 0.57 अरब डॉलर से 85.79 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर 2024 में 1.05 अरब डॉलर हो गया. कपड़ा निर्यात अक्टूबर 2023 में 0.91 अरब डॉलर से 35.06 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर 2024 में 1.23 अरब डॉलर हो गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital