Supreme Court on Accused Foreign Nationals: सुप्रीम कोर्ट ने अपराध के आरोपी विदेशी नागरिकों द्वारा जमानत पर छूटने और लापता होने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है. कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए यदि पहले से कोई मैकेनिज्म नहीं है तो उसे बनाए जाने की आवश्यकता है. जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ यह चिंता व्यक्त की है. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है.
कोर्ट साइबर धोखाधड़ी के मामले में झारखंड हाई कोर्ट से नाइजीरियाई नागरिक को मिली जमानत के खिलाफ दायर झारखंड सरकार की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह चिंता व्यक्त की है. सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि नाइजीरियाई नागरिक एलेक्स डेविड को जिन शर्तो के साथ जमानत दी गई थी, उन शर्तो का उसने उल्लंघन किया है. अब उसका पता नहीं चल पा रहा है. जिस पर केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील कनु अग्रवाल ने कोर्ट को बताया कि सरकार उसको ढूढने की कोशिश कर रही है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस तरह के मामले सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पहली बार है और ऐसे मामले असामान्य नहीं है, ऐसे मामले असामान्य नहीं है. कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि ऐसे मामलों से निपटने के लिए सरकार के पास क्या मैकेनिज्म है.
Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…
बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…
ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…
कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…
चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…