बिजनेस

दिसंबर 2024 में बढ़ी भारत की बिजली खपत, 6 प्रतिशत का उछाल दर्ज

भारत में बीते साल के आखिरी महीने में बिजली खपत में वृद्धि दर्ज हुई है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2024 में देश की बिजली खपत बढ़कर 130.40 बिलियन यूनिट (बीयू) हो गई, जो कि एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में करीब 6 प्रतिशत की वृद्धि है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ठीक एक साल पहले दिसंबर 2023 में भारत की बिजली की खपत 123.17 बीयू थी.

एक दिन में सबसे अधिक आपूर्ति (बिजली की अधिकतम मांग पूरी) भी दिसंबर 2024 में बढ़कर 224.16 गीगावाट हो गई, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 213.62 गीगावाट थी. इससे पहले महीने नवंबर 2024 में देश की बिजली खपत 5.14 प्रतिशत बढ़कर 125.44 बिलियन यूनिट्स (बीयू) रही. पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 119.30 बीयू था.

सर्वकालिक अधिकतम बिजली मांग

इसके अलावा सरकार ने हाल ही में कहा कि भारत ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 250 गीगावाट की सर्वकालिक अधिकतम बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कमी घटकर मात्र 0.1 प्रतिशत रह गई है. विद्युत मंत्रालय के अनुसार, ‘जनरेशन और ट्रांसमिशन क्षमता में शानदार वृद्धि के कारण, वित्त वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कमी घटकर 0.1 प्रतिशत रह गई है, जो वित्त वर्ष 2013-14 में 4.2 प्रतिशत से काफी बेहतर है.’


ये भी पढ़ें: आरबीआई की बड़ी घोषणा: ₹2000 के 98.12% नोट वापस लौटे


प्रति व्यक्ति बिजली खपत

वर्ष के अंत में अपनी समीक्षा में मंत्रालय ने कहा कि देश में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत 2023-24 में बढ़कर 1,395 किलोवाट घंटा हो गई है, जो 2013-14 में 957 किलोवाट घंटा से 45.8 प्रतिशत वृद्धि (438 किलोवाट घंटा) है. मंत्रालय ने बताया कि देश भर के गांव और हर घर में बिजली पहुंचाई गई है, जो भारत के बिजली क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की औसत उपलब्धता 2014 में 12.5 घंटे से बढ़कर 21.9 घंटे हो गई है, जबकि शहरी क्षेत्रों में अब 23.4 घंटे तक बिजली आपूर्ति हो रही है, जो बिजली सेवाओं की विश्वसनीयता और पहुंच में पर्याप्त सुधार को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

6 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

11 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

32 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

2 hours ago