भारत में रोजगार के अवसर बढ़ रहे
Job Creation in India: भारत की अर्थव्यवस्था में 2023-24 वित्तीय वर्ष के अंत तक 4.67 करोड़ अतिरिक्त रोजगार उत्पन्न हुए हैं, और 2024-25 के पहले छह महीनों में भी रोजगार सृजन की गति में तेजी आई है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, औपचारिक और अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों में रोजगार सृजन जारी रहा है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है.
भारत के Unincorporated सेक्टर में अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 तक 10.01 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है. यह वृद्धि “अन्य सेवाओं” क्षेत्र में सबसे अधिक रही, जहां 12 करोड़ से अधिक अतिरिक्त लोग रोजगार में आए. यह अनौपचारिक क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है, जो लाखों लोगों की आजीविका का स्त्रोत है और GDP में अहम योगदान करता है.
औपचारिक क्षेत्र में रोजगार की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है. 2024-25 के पहले छह महीनों में, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) स्कीम में नए पंजीकरण में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे 6.1 मिलियन नए कर्मचारी शामिल हुए. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में भी वृद्धि दर्ज की गई है, जो दर्शाता है कि अधिक कर्मचारी बेहतर श्रेणी के कार्यों में शामिल हो रहे हैं.
कुल मिलाकर, भारत में रोजगार सृजन की दिशा में सकारात्मक रुझान देखा जा रहा है, और इस क्षेत्र में सुधार की गति भविष्य में भी जारी रहने की उम्मीद है.
यह भी पढ़िए: EPFO ने लागू की केंद्रीय पेंशन भुगतान प्रणाली (CPPS), 68 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…