बिजनेस

International Hardware Fair: भारतीय MSME के लिए हार्डवेयर सेक्टर में अपार संभावनाएं- अश्वनी कुमार

दिल्ली के प्रगति मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हार्डवेयर मेले की शुरुआत हुई, जिसमें 35 देशों से 10,000 से अधिक व्यापारिक प्रतिनिधि और 250 प्रदर्शक भाग ले रहे हैं. उद्घाटन समारोह के दौरान फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) के अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने कहा कि भारतीय एमएसएमई के लिए हार्डवेयर सेक्टर में अपार निर्यात संभावनाएं मौजूद हैं. यह मेला उनकी गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतरीन मंच साबित होगा.

उन्होंने कहा, “भारत की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता, नवाचार और किफायती लागत ने इसे वैश्विक हार्डवेयर बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है, खासतौर पर मशीनरी, विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के क्षेत्र में.”

ये भी पढ़ें- IT सेक्टर में 2025 में रोजगार के अवसरों में 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद: NLB सर्विसेज

इस मौके पर कोल्नमेस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मिलिंद दीक्षित ने कहा कि भारत का हार्डवेयर और भवन निर्माण सामग्री बाजार बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जहां उपभोक्ता अब पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

दीक्षित ने कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था में स्थिर वृद्धि और बुनियादी ढांचे पर बढ़ते खर्च के कारण हार्डवेयर और भवन निर्माण सामग्री की मांग तेजी से बढ़ रही है.”

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

29 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago