देश

NIA ने लाओस मानव तस्करी और साइबर गुलामी मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीते सोमवार (9 दिसंबर) को लाओस मानव तस्करी और साइबर गुलामी मामले में बड़ी सफलता हासिल की. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की मदद से फरार आरोपी कमरान हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया.

कमरान हैदर की गिरफ्तारी ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी सिंडिकेट को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित किया है. NIA के अनुसार, कमरान और उसके सहयोगी पीड़ितों के लिए फ्लाइट की टिकट और दस्तावेज तैयार करने और उन्हें अवैध तरीके से सीमा पार कराने में सीधे तौर पर शामिल थे. इन अवैध गतिविधियों में गोल्डेन ट्रायंगल क्षेत्र के संपर्कों का उपयोग किया गया.

मामले का विवरण

NIA ने RC-09/2024/NIA/DLI केस में अक्टूबर 2024 में कमरान हैदर और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. अन्य आरोपियों की पहचान मंजूर आलम उर्फ गुड्डू, साहिल, आशीष उर्फ अखिल और पवन यादव उर्फ अफजल उर्फ अफरोज के रूप में हुई थी.

इन आरोपियों ने कमजोर भारतीय युवाओं को लाओस पीडीआर (Laos PDR) के गोल्डेन ट्रायंगल क्षेत्र में भेजा, जहां उन्हें साइबर ठगी के लिए मजबूर किया गया. ये ठगी मुख्य रूप से यूरोपीय और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर की जाती थी. NIA की जांच में खुलासा हुआ कि ये गतिविधियां अली इंटरनेशनल सर्विसेज नाम की एक कंसल्टेंसी कंपनी के जरिये संचालित की जाती थीं, जो मानव तस्करी के लिए एक मुखौटा थी.

कमरान की भूमिका

कमरान हैदर न केवल पूरे तस्करी नेटवर्क को संचालित करने में शामिल था, बल्कि उसने पीड़ितों से क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के जरिए पैसा वसूलने का काम भी किया, खासकर उन लोगों से जो चीनी स्कैमर्स के चंगुल से भागने की कोशिश कर रहे थे. कमरान हैदर पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ सपेशल NIA कोर्ट, पटियाला हाउस, नई दिल्ली से गैर-जमानती वारंट जारी था.

आगे की कार्रवाई

NIA ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. यह गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में अहम साबित होगी.

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago