दुनिया

पीएम मोदी को डोमिनिका ने अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने की घोषणा की

डोमिनिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान (Dominica Highest National Honor PM Modi) देने की घोषणा की है. डोमिनिका राष्ट्रमंडल की अध्यक्ष महामहिम सिल्वेनी बर्टन आगामी भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार प्रदान करेंगी, जो 19 से 21 नवंबर, 2024 तक गुयाना के जॉर्जटाउन में आयोजित होने वाला है.

कोविड-19 महामारी में मदद की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अफ्रीका यात्रा से पहले डोमिनिका ने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर” की घोषणा की है. बुधवार को सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, “डोमिनिका का राष्ट्रमंडल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका में उनके योगदान और भारत और डोमिनिका के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण के सम्मान में अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान करेगा.”

भारत ने डोमिनिका को भेजा था वैक्सीन

डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने कहा कि यह पुरस्कार “डोमिनिका (Dominica) और व्यापक क्षेत्र के प्रति प्रधानमंत्री मोदी की एकजुटता के प्रति डोमिनिका की कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है.” डोमिनिका के पीएम ऑफिस के आधिकारिक बयान में कहा गया, “फरवरी 2021 में, प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70,000 खुराकें उपलब्ध कराईं. एक उदार उपहार जिसने डोमिनिका को अपने कैरेबियाई पड़ोसियों को सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाया.”

बयान में कहा गया कि यह पुरस्कार पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी में डोमिनिका के लिए भारत के समर्थन को मान्यता देता है.

कई देशों से मिल चुका है पुरस्कार

बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए पुरस्कार की पेशकश स्वीकार की. पीएम मोदी ने इन मुद्दों को हल करने में डोमिनिका और कैरिबियन के साथ काम करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता जाहिर की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है. ये सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शिता का प्रतिबिंब हैं, जिसने वैश्विक मंच पर भारत के उदय को मजबूत किया है. यह दुनिया भर के देशों के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को भी दर्शातें हैं.


ये भी पढ़ें: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर बनाई गईं पहली हिंदू कांग्रेस सदस्य तुलसी गबार्ड कौन हैं…


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

11 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

19 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

54 minutes ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

1 hour ago