Foxconn and cisco: वैश्विक नेटवर्किंग कंपनी सिस्को के चेयरमैन और सीईओ चक रॉबिन्स ने बुधवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वहीं इस मुलाकात में कंपनी द्वारा देश से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विनिर्माण पर दोगुना प्रभाव डालने को लेकर चर्चा की गई. इसके अलावा सिस्को ने भारत से लेकर दुनिया भर में अपने ग्राहकों को अत्याधुनिक तकनीक प्रदान करने के लिए विशेष कदम उठाने की भी बात कही. इसके लिए कंपनी ने भारतीय विनिर्माण क्षमताओं में रणनीतिक निवेश की घोषणा की है.
रॉबिन्स ने निवेश को लेकर किया ट्वीट
चक रॉबिन्स ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए भारत में किए जाने वाले निवेश को लेकर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आपके नेतृत्व के लिए धन्यवाद, भारत के माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मैं यह घोषणा करते हुए रोमांचित हूं कि सिस्को संयुक्त घरेलू उत्पादन और निर्यात में $1 बिलियन डॉलर से अधिक ड्राइव करने के उद्देश्य से भारत में विनिर्माण में निवेश कर रहा है. बता दें कि सिस्को के लिए भारत एक बड़ा बाजार है और अमेरिका के बाहर दूसरा सबसे बड़ा अनुसंधान एवं विकास केंद्र है.
आईफोन बनाने वाली कंपनी आई भारत
ताइवान की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ने भारत में अपना उद्यम शुरु करने के उद्देश्य से कर्नाटक में बेंगलुरु के बाहरी इलाके में 300 करोड़ रुपये की कीमत की जमीन खरीदी है. बता दें कि यह दिग्गज कंपनी आईफोन (iphone) बनाने वाली एप्पल (Apple) के लिए iPhone बनाती है.
चीन से कंपनी आई भारत
फॉक्सकॉन एक महत्वपूर्ण आईफोन सप्लायर कंपनी मानी जाती है. मंगलवार को एक कंपनी द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि उसका यह कदम चीन से दूर हटकर उत्पादन में विविधता लाने के लिए है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लंदन स्टॉक एक्सचेंज को दिए एक बयान में फॉक्सकॉन ने जमीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास देवनहल्ली में 1.2 मिलियन वर्ग मीटर (13 मिलियन वर्गफुट) जमीन अधिग्रहण किया गया है. इससे पहले तमिलनाडु में अपने संयंत्र में फॉक्सकॉन 2019 से भारत में Apple फोन का निर्माण कर चुका है.
इसे भी पढ़ें: मॉरीशस के वित्त मंत्री ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को सिरे से किया खारिज, बोले- हमारे यहां अडानी ग्रुप की कोई शेल कंपनी नहीं
भारत में Apple का विस्तार पीएम मोदी की “मेक इन इंडिया” रणनीति को बढ़ावा देता है, जिसके तहत उन्होंने विदेशी व्यापारियों से दक्षिण एशियाई देशों में सामान बनाने का आग्रह किया है. एप्पल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने पिछले महीने ही भारत में अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले हैं.
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…
Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…