बिजनेस

अडाणी ग्रुप ने LIC को कराया जबरदस्त फायदा, 2 महीने में हुआ ₹6000 करोड़ से ज्यादा का फायदा

LIC Earns Huge Profit In Adani : अदाणी ग्रुप ( Adani Group ) को सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) पैनल से क्लीन चिट मिलने के बाद से गौतम अदानी ( Gautam Adani ) के साम्राज्य के अच्छे दिनों की वापसी हो गई है. शुक्रवार से अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार तेजी छाई हुई है. निवेशक ( Investors ) शेयर्स में लगातार खरीदारी कर रहे हैं. आलम ये है कि हर दिन कंपनी के शेयरों में अपर स्टॉक ( Upper Stock ) लगाना पड़ रहा है. खैर जनवरी से लगातार जिन शेयरों की पिटाई हो रही थी और इनमें निवेश करने वालों को नौसिखिया माना जा रहा था वही आज शेयर बाजार के सिकंदर बने हुए हैं, LIC उनमें से एक है.

ये भी पढ़ें- लौट आए अडानी शेयर्स के अच्छे दिन, लगातार तीसरे दिन स्टॉक्स में दिखी तेजी

मात्र 3 दिन की तेजी में LIC हुआ मालामाल- 

दरअसल LIC ने पहले से अडाणी ग्रुप की कई कंपनियों में निवेश कर रखा था,  लेकिन जिस वक्त शेयरों की पिटाई हो रही थी उस वक्त भी LIC का भरोसा अडाणी ग्रुप में कम नहीं हुआ. इंश्योरेंस कंपनी ने लगातार अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाया और अब 2 महीने के बाद LIC को इसका जबरदस्त फायदा हुआ है. मात्र अप्रैल से लेकर अब तक LIC को सिर्फ अडाणी के शेयर्स की वजह से लगभग ₹6200 करोड़ का फायदा हुआ है. LIC ने जब अदाणी ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में इन्वेस्ट किया था उस समय उसकी टोटल वैल्यू थी ₹31000 करोड़ जो आज की तारीख में बढ़कर ₹45000 करोड़ हो गई है.

LIC INVESTMENT IN ADANI GROUP

किस में कितना है शेयर –

बीएसई के डाटा के मुताबिक एलआईसी ( LIC )  के पास अडाणी पोर्ट्स में एलआईसी की 9.12 फीसदी, अडाणी इंटरप्राइजेज की 4.25 फीसदी, अडाणी ट्रांसमिशन में 3.68 फीसदी, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 1.28 फीसदी ,अडाणी टोटल गैस में 6.02 फीसदी हिस्सेदारी है.  अडाणी समूह की सीमेंट कंपनियों में भी एलआईसी का एक्सपोजर है. अंबुजा सीमेंट में 6.29 फीसदी और एसीसी में 6.41 फीसदी हिस्सेदारी एसआईसी के पास है.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के वक्त क्या थे हालात – 

LIC ने जनवरी 2023 के आखिर में कहा था कि बीमा कंपनी ने अडाणी ग्रुप की कंपनियों में कुल 30,127 करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है. हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के आने से पहले अडानी समूह के शेयरों में एलआईसी के निवेश का वैल्यू 82000 करोड़ रुपये हुआ करता था. हालांकि इन लेवल से एलआईसी का होल्डिंग वैल्यू अभी भी 37,000 करोड़ रुपये कम है. लेकिन चंद दिनों की तेजी में जिस तरह से अडाणी के शेयर्स में फायदा हुआ है उससे कंपनी का मार्केट कैपिटल में लगभग 2 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

23 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

25 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

49 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

56 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

1 hour ago