देश

UP News: पेट्रोल भरवाने के बाद दिया 2000 का नोट, पंपकर्मी ने स्कूटी से वापस निकाल लिया तेल

UP News: 2000 के नोट बंद होने की खबर के बाद से ही लोगों को कहीं पर भी 2000 के नोट से खरीदारी करने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ताजा खबर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से सामने आई है. यहां पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही ग्राहक ने 2000 का नोट दिया, तो पम्पकर्मी ने उल्टा फिर से उसकी स्कूटी से पेट्रोल निकाल लिया, क्योंकि वह दो हजार की नोट लेना नहीं चाहता था और ग्राहक के पास इसके सिवा कोई पैसा नहीं था. हालांकि इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में दो हजार की नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया है. इसी के बाद से जनता में भय व्याप्त हो गया है और जिन लोगों के पास दो हजार के नोट रखें हैं. उनको खरीदारी के दौरान तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि आरबीआई ने 30 सितम्बर और उसके बाद भी दो हजार के नोट को वैध रखा है. बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक स्कूटी सवार सोमवार सुबह पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचा.

ये भी पढ़ें- G7 की बैठक में PM Modi से गले मिले अमेरिकी राष्ट्रपति Biden, ये मुलाकात भारत और अमेरिका के रिश्तों को देगी नई दिशा

उसने 200 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद पम्प कर्मी को दो हजार का नोट दे दिया. बताया जा रहा है कि इस पर पंपकर्मी ने नोट लेने से इनकार कर दिया. युवक ने जब पंपकर्मी से कहा कि सरकार ने 30 सितंबर तक 2000 का नोट चलन में रखा है तो उसने छुट्टे रुपये खुले न होने की बात कहते हुए स्कूटी से पाइप डालकर पेट्रोल वापस निकाल लिया. युवक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. दूसरी ओर, पेट्रोल पंप के मैनेजर का कहना है कि उनके पास छुट्टे रुपये नहीं थे, इसलिए ऐसा करना पड़ा. को वहीं शहर के स्टेशन रोड स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक ने तो पंप पर नोटिस चस्पा कर दिया है, जिस पर लिखा है कि दो हजार के छुट्टे नहीं हैं. इस पर लोग दो हजार के नोट लेकर यहां वहां घूमते नजर आ रहे हैं और तमाम समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

10 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

17 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

28 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

35 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

35 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: पटना सीट पर JDU के नीरज कुमार आगे, मतगणना केंद्र के बाहर हंगामे से बढ़ा सियासी तापमान

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…

43 minutes ago