देश

381 यात्रियों का पहला जत्था हज के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना

हज यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 21 मई को सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया. केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एयरपोर्ट से इन यात्रियों को रवाना किया.

नई हज पॉलिसी 2023 के मुताबिक, इस बार 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिला के अकेले हज जाने के लिए आवेदन करने की छूट मिली है. साथ ही 80 प्रतिशत हाजी इस बार हज कमेटी की तरफ से हज करने जायेंगे और 20 फीसदी प्राइवेट ऑपरेटर के जरिए यात्रा करेंगे.

हज यात्रा में बड़ा बदलाव करते हए सरकार ने इस बार हज यात्रा के लिए वीआईपी भी कोटा समाप्त कर दिया है. अब हज यात्रा के लिए किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा. सभी समान हज यात्री की तरह ही हज यात्रा पर जाएंगे. महिलाओं, नवजातों, दिव्यांगजन और बुजुर्गों के लिए इस बार 25 एमबार्गेशन पॉइंट बनाए गए हैं.

ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि ये हाजी की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह किस एमबार्गेशन पॉइंट का चयन करता है. साथ ही हज यात्रा में इस नियम ने बदलाव किया गया है कि हज यात्री द्वारा हज यात्रा के लिए प्राइवेट संस्थानो से कराया गया मेडिकल जांच मान्य नहींं होगा. हाजियों को अब सरकारी अस्पतालों से ही अपनी मेडिकल जांच करवानी होगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

21 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

23 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago