देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के मार्केट कैप में बीते हफ्ते 1,62,288.06 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है. इसमें सबसे अधिक फायदा देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को हुआ है. 16 जून से लेकर 20 जून तक के कारोबारी सत्र में भारती एयरटेल के अतिरिक्त, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इन्फोसिस के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है. हालांकि, इस दौरान टीसीएस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई.
भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 54,055.96 करोड़ रुपए बढ़कर 11,04,469.29 करोड़ रुपए हो गया. एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 38,503.91 करोड़ रुपए बढ़कर 15,07,281.79 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इन्फोसिस का मार्केट कैप 8,433.06 करोड़ रुपए बढ़कर 6,73,751.09 करोड़ रुपए हो गया.
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,012.13 करोड़ रुपए बढ़कर 10,18,387.76 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केटकैप 3,212.86 करोड़ रुपए बढ़कर 7,10,399.75 करोड़ रुपए हो गया. हालांकि, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 17,876.42 करोड़ रुपए घटकर 5,62,175.67 करोड़ रुपए रह गया है.
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप 4,613.06 करोड़ रुपए घटकर 12,42,577.89 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 3,336.42 करोड़ रुपए घटकर 5,41,557.29 करोड़ रुपए रह गया. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्यांकन 1,106.88 करोड़ रुपए घटकर 5,92,272.78 करोड़ रुपए रह गया.
अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने के बाद भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. ईरान-इजरायल युद्ध की दिशा, कच्चे तेल की कीमत और एफआईआई के रुख से ही शेयर बाजार की चल तय होगी.
अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी के बाद ईरान-इजरायल युद्ध में यूएस का प्रवेश हो गया है. ऐसे में अगर यह संघर्ष को आगे बढ़ता है और शेयर बाजार पर इसका असर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: GST में हो सकता है बड़ा फेरबदल, अलग तरह का सेस लगाने पर हो रहा विचार, जुलाई में होगी GST काउंसिल की बैठक
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…