Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.62 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, एयरटेल टॉप पर रहा

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 54,055.96 करोड़ रुपए बढ़कर 11,04,469.29 करोड़ रुपए हो गया. एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 38,503.91 करोड़ रुपए बढ़कर 15,07,281.79 करोड़ रुपए हो गया.

देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के मार्केट कैप में बीते हफ्ते 1,62,288.06 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है. इसमें सबसे अधिक फायदा देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को हुआ है.  16 जून से लेकर 20 जून तक के कारोबारी सत्र में भारती एयरटेल के अतिरिक्त, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इन्फोसिस के मार्केट कैप में इजाफा हुआ है. हालांकि, इस दौरान टीसीएस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई.

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 54,055.96 करोड़ रुपए बढ़कर 11,04,469.29 करोड़ रुपए हो गया. एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 38,503.91 करोड़ रुपए बढ़कर 15,07,281.79 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इन्फोसिस का मार्केट कैप 8,433.06 करोड़ रुपए बढ़कर 6,73,751.09 करोड़ रुपए हो गया.

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,012.13 करोड़ रुपए बढ़कर 10,18,387.76 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केटकैप 3,212.86 करोड़ रुपए बढ़कर 7,10,399.75 करोड़ रुपए हो गया. हालांकि, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 17,876.42 करोड़ रुपए घटकर 5,62,175.67 करोड़ रुपए रह गया है.

शेयर बाजार के लिए अगला सप्ताह अहम

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप 4,613.06 करोड़ रुपए घटकर 12,42,577.89 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 3,336.42 करोड़ रुपए घटकर 5,41,557.29 करोड़ रुपए रह गया. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्यांकन 1,106.88 करोड़ रुपए घटकर 5,92,272.78 करोड़ रुपए रह गया.

अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने के बाद भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. ईरान-इजरायल युद्ध की दिशा, कच्चे तेल की कीमत और एफआईआई के रुख से ही शेयर बाजार की चल तय होगी.

अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी के बाद ईरान-इजरायल युद्ध में यूएस का प्रवेश हो गया है. ऐसे में अगर यह संघर्ष को आगे बढ़ता है और शेयर बाजार पर इसका असर देखने को मिल सकता है.


ये भी पढ़ें: GST में हो सकता है बड़ा फेरबदल, अलग तरह का सेस लगाने पर हो रहा विचार, जुलाई में होगी GST काउंसिल की बैठक


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital