बिजनेस

Maruti खोलेगी 10 लाख कैपासिटी वाला प्लांट, जानें क्या होगा खास

Maruti business Plan : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) 10 लाख वाहनों की उत्पादन क्षमता वाले एक नए प्लांट की शुरूआत करने वाली है. निर्यात की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने ये फैसला किया है. Maruti Suzuki India  के चेयरमैन आर सी भार्गव ने मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद इसस बात की जानकारी दी. उन्होने इस प्लांट के बारे में बात करते हुए बताया कि ये प्लांट हरियाणा के सोनीपत में निर्माणाधीन संयंत्र से अलग स्थापित किया जाएगा.

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ने प्लांट की कैपासिटी का तो खुलासा किया है लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कंपनी किसना निवेश करेगी और ये प्लांट कहां लगाया जाएगा. कंपनी का कहना है कि  बाजार की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस प्लांट को स्टेप बाई स्टेप स्थापित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- एक बार फिर से हायरिंग की तैयारी कर रहा है Meta, जानिए किन टीमों में होगी सबसे ज्यादा हायरिंग

मारुति कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में करीब 8,000 करोड़ रुपये का केपेक्स खर्च करने का लक्ष्य रखा है. वहीं  अगर बात करे कंपनी के वित्तीय हालात की तो मार्च, 2023 के अंत में कंपनी के पास करीब 45,000 करोड़ रुपये की नकदी थी. मारुति फिलहाल करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत के खरखोदा में अपना नया प्लांट लगा रही है. खरखोदा  प्लांट की क्षमता 2.5 लाख वाहन बनाने की है. खरखोडा प्लांट के 2025 तक तैयार होने की उम्मीद है.

कंपनी ने क्यों लिया फैसला –

भार्गव ने कहा कि हमने सुजुकी के साथ मिलकर अगले आठ साल में आने वाली एक्पेक्टेड डिमांड का कैलकुलेशन किया. जिसके बाद हमें खरखोदा प्लांट की पूरी क्षमता के इस्तेमाल होने की उम्मीद है. ऐसे में हमने 10 लाख वाहनों की अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के लिए ये नया प्लांट लगाने का फैसला लिया है.

कार मॉडल्स के बारे में बात करते हुए भार्गव ने बताया कि कंपनी वर्ष 2030 तक अपने पोर्टफोलियो में 6 इलेक्ट्रिक मॉडल जोड़ने का टारगेट लेकर चल रही है. इनमें से ज्यादातर मॉडल SUV सेगमेंट में होंगे.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

10 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

18 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

36 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

43 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

52 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

53 minutes ago