खेल

IPL 2023: ‘हम हारने के लायक थे…’, RCB की बदकिस्मती नहीं छोड़ रही पीछा, अब कोहली ने भी जोड़ लिए हाथ!

Virat Kohli after loss vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 में टूर्नामेंट के 36वें मैच में एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स से 21 रन से हार गया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस हार के बाद आरसीबी के स्टैंड-इन कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की है और उन्हें लगता है कि उनकी टीम हार की हकदार थी.

मैच के बाद विराट ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हमने उन्हें मैच सौंप दिया. हम हारने के लायक थे. हमने उन्हें खुद जीत सौंपी. यदि आप खेल को देखें, तो हमने अपने अवसरों को भुनाया नहीं. हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन फील्डिंग अच्छी नहीं थी. हमने उन्हें मुफ्त का तोहफा दे दिया.”

ये भी पढें: IPL 2023 पॉइंट्स टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर चल रही SRH को लगा बड़ा झटका, ये स्टार प्लेयर पूरे सीजन से बाहर

कोहली ने टीम को लगाई फटकार

विराट कोहली ने अपनी टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली 21 रन की हार के लिए कमजोर फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया है. जेसन रॉय की धमाकेदार 56 (29) और कप्तान नितीश राणा की 21 गेंदों पर 48 रनों की तूफानी पारी ने केकेआर को 200-5 पर पहुंचा दिया. आरसीबी के अधिकांश गेंदबाज महंगे रहे जबकि वे फील्डिंग में भी खराब थे, और कई मौके पर आसान कैच छोड़े. इसके बाद चक्रवर्ती (3/27) और रसेल (2/29) ने बैंगलोर को 179/8 पर रोक दिया. आरसीबी की ये लगातार चौथी हार थी.

कोहली ने आगे कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाज ढीली गेंदों का फायदा नहीं उठा सके. हमने उन गेंदों पर विकेट गवाएं जिन पर विकेट नहीं गिरने चाहिए थे. लक्ष्य का पीछा करते समय विकेट खोने के बावजूद, हम खेल में बने रहने से महज एक साझेदारी दूर थे. हमें इसकी जरूरत थी.

हमें स्विच ऑन करने की जरूरत है. परेशान होने की जरूरत नहीं है. हमें अच्छी स्थिति में रहने के लिए कुछ गेम जीतने की जरूरत है.  दो अहम अंकों के साथ केकेआर 6 अंकों के साथ 10 टीमों में सातवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि आरसीबी आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.

INPUT–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की याचिका पर IB ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दी

सुप्रीम कोर्ट में जगतार सिंह हवारा की जेल ट्रांसफर याचिका पर IB ने रिपोर्ट सौंपी…

5 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला, 3 घायल, हथियार छीनने की कोशिश, गाड़ी तोड़ी, सीएम ने क्या कहा?

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में कथित तस्करों और स्थानीय लोगों के हमले में…

9 minutes ago

पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन और वकीलों से विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन और वकीलों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली…

11 minutes ago

वक्फ अधिनियम की वैधता मामला; सुप्रीम कोर्ट दिसंबर के दूसरे सप्ताह में करेगा अंतिम सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वक्फ अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिसंबर के…

16 minutes ago

‘आप बिहार में रोकोगे, तो हम UP में रोकेंगे…’ सुभासपा ने फंसाया एनडीए का पेंच, आफताब और खुर्शीद के नाम तय

Arvind Rajbhar: अरविंद राजभर ने बीजेपी को तीखे तेवरों में याद दिलाया कि बिहार में…

22 minutes ago

‘मैं कोई दाऊद इब्राहिम नहीं’, RJD सांसद ने पूर्व IPS पर किए तगड़े खुलासे, बिहार में क्यों आया सियासी भूचाल?

Sudhakar Singh Corruption Allegations On Kundan Krishnan: RJD सांसद सुधाकर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस…

23 minutes ago