बिजनेस

Medicine Price: सस्ती होने वाली हैं Paracetamol जैसी कई जरूरी दवाएं, तय हुईं 127 दवाओं की कीमतें

Medicine Price: देश में महंगाई की मार आम आदमी की परेशानियों को काफी बढ़ा रही है. हर चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं. छोटी से छोटी जरूरत में आने वाली चीजों के दाम में भी रोजाना बढ़ोतरी देखने को मिलती रहती है. ऐसे में देश वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. जहां रोजाना इस्तेमाल में होने वाली 127 जरूरी दवाओं के दामों में गिरावट होने वाली है.

127 दवाओं के लिए खुदरा कीमतें तय

ऐसे में सरकारी संस्था नेशनल फर्मास्युटिकल प्राइजिंग अथॉरिटी (NPPA) बड़ी दवा निर्माता कंपनियों के साथ दवाइयों की कीमतों को तय कर लिया है, न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक दवाओं की कीमत तय करने से संबंधी नियामक एनपीपीए (NPPA) ने मधुमेह, सिरदर्द और उच्च रक्तचाप के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 127 दवाओं के लिए खुदरा कीमतें तय कर दी गई हैं.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत का आज क्या है हाल? भारत में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

एनपीपीए ने दवाओं की कीमतें तय

राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने के लिए फॉर्मूलेशन की कीमतें भी तय कर दी हैं. नियामक ने एक अधिसूचना में कहा कि दवा (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 द्वारा मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए एनपीपीए ने दवाओं की कीमतें तय की गई हैं.

127 दवाओं की लिस्ट में Paracetamol, Amoxycillin, और Metformin का नाम शामिल है. एक ओर जहां पेरासिटामोल जैसी अधिकांश घरों में उपयोग होने वाली दवाओं की कीमत कम होने वाली है. वही Montelukast और Metformin जैसी कुछ दवाओं की कीमत में बढ़ोतरी होने वाली है.

फिलहाल Paracetamol 650 एमजी 2.3 रुपए प्रति टेबलेट बिकती है वही अब इसकी कीमत 1.8 रुपए प्रति टेबलेट कर दी गई है. इसके साथ ही Amoxycillin और potassium Clavulante की कीमत 22.3 रुपए प्रति टेबलेट से होकर 6.8 प्रति टेबलेट कर दी गई है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट के महासचिव राजीव सिंघल ने बताया कि यह एक अच्छा फैसला है, लेकिन Paracetamol जैसी कुछ दवाओं की कीमत पहले ही कम कर दी गई थी. एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स की कीमत के बढ़ने से निर्माताओं के लिए आगे कीमतें कम करने की गुंजाइश काफी कम है.” मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में सप्लाई प्रभावित नहीं होगी”.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

7 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

52 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

1 hour ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

1 hour ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

2 hours ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago