बिजनेस

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए सरकार करेगी मंथन, संसदीय समिति बैठक में हो सकती है चर्चा

To make Digital Transaction More Safe : सरकार डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए अब तक की कदम उठा चुकी है. परिणाम ये है कि हमारे देश में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में काफी इजाफा हुआ है., लेकिन इसके साथ ही  साथ फाइनेशियल फ्रॉड्स की संख्या भी बढ़ी है. दरअसल देश में एक बड़ी आबादी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ( Digital Transaction ) को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं रखती है. ऐसे में फ्रॉड्स को अंजाम देना काफी आसान हो जाता है. आपको मालूम हो कि हाल ही में मैक्स इंश्योरेंस के पॉलिसी होल्डर्स के साथ बड़ा फ्रॉड हुआ था. इस फ्रॉड में 2.38 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई थी. हालांकि दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस ने इस मामले में 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अगे ऐसी वारदात न हो इसे सरकार सुनिश्चित करना चाहती है.

ये भी पढ़ें-क्रिप्‍टो ट्रेडर्स पर सरकार की नजर, दिल्‍ली-मुंबई में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कई जगहों पर कर रहा सर्च

अब जबकि देश में 5G का रोलआउट हो चुका है. ऐसे में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ( Digital Transaction ) में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है. यही वजह है कि सरकार भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ( Digital Transaction ) को लेकर हो रहे फ्रॉड्स को लेकर सजग हो गई है और इन्हे रोकने के लिए तरह-तरह के प्रयास किये जा रहे है. इसी को लेकर 3 मई को एक अहम बैठक होने वाली है. बैठक में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को कैसे और कितना फ्रॉड प्रूफ बनाया जाए, इस पर चर्चा होगी. सरकार ये सारी कवायद आम आदमी को फ्रॉड का शिकार ना बनने और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ( Digital Transaction ) के बिजनेस पर कोई असर ना पड़े.

ये भी पढ़ें- IPO जारी होने से पहले OYO की फाइनेशियल हेल्थ में सुधार, कंपनी ने पहली बार दिखाया मुनाफा

कौन कौन होगा शामिल-

3 मई को होने वाली इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि, इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

19 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

19 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

36 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

36 minutes ago