बिजनेस

Facebook, WhatsApp, Instagram के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार, कंपनी बना रही है LAYOFF प्लान

layoffs in Meta : Meta में एक बार फिर से कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक रही है. कंपनी ये छंटनी मार्च में की गई अपनी घोषणा के आधार पर कर रही है. मेंटा कंपनी के फाउंडर मार्क जकरबर्ग ने मैनेजर्स को आज कर्मचारियों के निकाले जाने की घोषणा करने के लिए कहा है . ये दूसरी बार है जब मेटा कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. कंपनी ने मार्च में घोषणा की थी कि वो दूसरे चरण में 10 हजार लोगों को वर्कफोर्स में से कम करने की योजना बना रहे हैं. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि बीते साल की आखिरी तिमाही में कंपनी ने 11000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. 2023 में यह कंपनी की पहली छंटनी है और इस बार कंपनी 10हजार कंपनियों को काम से निकालेगी.

ये भी पढ़ें- रोजमर्रा की चीजें हो सकती है महंगी, जानें क्या है वजह

कॉस्ट कटिंग के चलते लिया डिसीजन

कंपनी ने कॉस्ट कटिंग के चलते Facebook, WhatsApp, Instagram से कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. मार्क जकरबर्ग अपनी टीम में इंजीनियर, टेक्नीशियन, एडमिन टीमों को रिबैलेंस करने वाले हैं. मेनेजर्स को भेज गे मेल से साफ पता चला है कि टीम के रीऑर्गेनाइज होने पर बचे हुए कर्मचारियों को नए मैनेजर्स के साथ काम करना  होगा. कर्मचारी छंटनी की खबरों को अच्छे से ले सकें इसके लिए उत्तरी अमेरिका के सभी कर्मचारियों को बुधवार को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है.  साथ ही कंपनी ने इस साल की पहली तिमाही में हायरिंग फ्रीज कर दी है.

ये भी पढ़ें-क्यों खास है भारत में खुला Apple Store, जानें इसकी खास बातें

मेटा कंपनी के स्पोकपर्सन ने मार्क जकरबर्ग की मार्च की “year of efficiency” पोस्ट पर कमेंट करने से इंकार कर दिया. जिसमें अप्रैल अंत तक कर्मचारियों को निकालने और मई में नई टीम की घोषणा की बात कही थी.

2023 कर्मचारियों के लिए किसी बुरे सपने  जैसा है . 2023 के पहले महीने में विभिन्न छंटनियों में लगभग 1 लाख कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. इस छंटनी में Amazon, Google, Microsoft जैसे नाम शामिल थे. अभी हाल ही में Ericsson ने 8500 कर्माचारियों को कंपनी से बाहर करने की घोषणा की थी.

 

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago