यूटिलिटी

UPI Payment without Internet: बिना इंटरनेट कनेक्शन के कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट, जानिए पूरा प्रोसेस

UPI Payment without Internet: आज के बदलते दौर में यूपीआई पेमेंट ज्यादातर लोगों की जरूरत बन गया है. लोग का कोई भी सामान खरीदते समय यूपीआई से पेमेंट करना आम हो गया हैं. ऐसे में इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध नहीं होने की वजह से यूपीआई यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या को दूर करने के लिए पिछले साल RBI ने UPI 123Pay लॉन्च किया था. यह यूपीआई पेमेंट का 2.0 वर्जन है. इस नई सुविधा से करीब 40 करोड़ मोबाइल यूजर्स को फायदा हुआ है.

बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट कैसे करें

यदि आपके पास फोन और फोन में यूपीआई पेमेंट ऐप है और आपको यूपीआई पेमेंट करना चाहते है. लेकिन आपके पास इंटरनेट कनेक्शन मौजूद नहीं है. तो इसमें कोई चिंता की बात नहीं है. आप इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी यूपीआई भुगतान कर सकते हैं. जानिए बिना स्मार्टफोन और बिना इंटरनेट के कैसे करें यूपीआई पेमेंट-

UPI 123Pay का उपयोग करने के लिए यह आवश्यक है कि जिस डिवाइस से आप भुगतान करना चाहते हैं वह आपके बैंक खाते से जुड़ा हो. UPI 123Pay के साथ भुगतान करने के चार तरीके हैं-

मिस्ड कॉल के जरिए

यदि आपके पास फीचर फोन है और आप स्टोर पर भुगतान करना चाहते हैं या बिल जमा करना चाहते हैं, तो एक कॉमन नंबर पर मिस्ड कॉल दें और कॉल बैक का इंतजार करें. जब आपको वापस कॉल आए, तो अपना यूपीआई नंबर दर्ज करें और आपका पेमेंट हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- IRCTC दे रहा है टूर प्लान का मौका, मात्र 7000 रुपए में करें तिरुपति बालाजी के दर्शन

आईवीआर (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस)

इस प्रकार के लेन-देन के लिए पहले एक पूर्व-निर्धारित संख्या को कॉल करना होता है. इसके बाद यूपीआई नंबर डालकर जितने रुपये चुकाने हैं, उतने दर्ज करने होंगे. इसी लाइन पर टोन-टैग वॉयस के जरिए पेमेंट करने का भी विकल्प है.

यूपीआई एप्लीकेशन

यह ऐप खासतौर पर फीचर फोन के लिए बनाया गया है. इसके लिए ग्राहक के फोन में यूपीआई एप्लीकेशन होना जरूरी है. इसके जरिए सिर्फ स्कैन एंड पे के विकल्प का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. इस ऐप से अन्य सभी तरह के ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

58 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

58 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago