बिजनेस

PMJJBY लाइफ इंश्योरेंस स्कीम में 21 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रही कवरेज: वित्त मंत्रालय

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत 21 करोड़ से ज्यादा लोगों को लाइफ इंश्योरेंस कवरेज मिल रही है. यह जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई.

पीएमजेजेबीवाई को सरकार द्वारा मई 2015 में लॉन्च किया गया था. यह एक टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान है. इसके तहत किसी भी कारण से अगर इंश्योर्ड व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवारजनों को 2 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया जाता है.

सोशल मीडिया के पर दी गई जानकारी

वित्त मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई एक पोस्ट में कहा गया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवरेज 21 करोड़ से अधिक लोगों को दिया जा रहा है, यह मुश्किल समय में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है.

पोस्ट में आगे कहा गया कि 20 अक्टूबर तक इस स्कीम में 21.67 करोड़ से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं और संचयी रूप से 17,211.50 करोड़ रुपये की वैल्यू के 8,60,575 क्लेम आए हैं. इस स्कीम में 18 से 50 वर्ष का कोई भी व्यक्ति पंजीकरण करा सकता है. इसके तहत किसी भी कारण से मृत्यू होने पर दो लाख रुपये का इंश्योरेंस कवरेज मिलता है. इसके लिए 436 रुपये सालाना के प्रीमियम का भुगतान करना होता है.

48 करोड़ व्यक्तियों ने कराया पंजीकरण

वित्त मंत्रालय ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) जैसी अन्य योजनाओं के संबंध में वर्ष 2024 की वित्तीय समीक्षा भी प्रदान की. मंत्रालय ने कहा कि 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान करने वाली पीएमएसबीवाई योजना के तहत लगभग 48 करोड़ व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया है.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पीएमएसबीवाई में 20 नवंबर तक 47.59 करोड़ लोगों के पंजीकरण हुए हैं, जबकि इसमें प्राप्त दावों की संचयी संख्या 1,93,964 थी. वहीं, वितरित दावों की संचयी संख्या 1,47,641 थी.

53.13 करोड़ से ज्यादा खोले जा चुके हैं खाते

मंत्रालय ने बताया कि पीएमजेडीवाई के तहत 53.13 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले जा चुके हैं. मंत्रालय ने आगे बताया कि लगभग 55.6 प्रतिशत (29.56 करोड़) जन-धन खाताधारक महिलाएं हैं और 66.6 प्रतिशत (35.37 करोड़) जन-धन खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं.


इसे भी पढ़ें- ऑटोमोटिव कंपोनेंट इंडस्ट्री 11.3 प्रतिशत उछाल के साथ 2025 की पहली छमाही में 3.32 लाख करोड़ रुपये की हुई


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

4 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

10 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

27 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

29 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

41 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

55 minutes ago