बिजनेस

भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एनिमेशन फैन बेस, यहां AVGC सेक्टर में पैदा होंगे 5 लाख रोजगार के अवसर

National Centre of Excellence: वैश्विक स्तर पर भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एनिमेशन फैन बेस है और आने वाले समय में पूरी दुनिया में एनिमेशन क्षेत्र में होने वाली वृद्धि का 60 प्रतिशत हिस्सा भारत से ही आएगा. ऐसे में सरकार की ओर से AVGC-एक्स (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक और रियल्टी) सेक्टर को नया नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) दिया गया है. इस इंडस्ट्री से 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. सरकार की ओर से रविवार को यह बयान दिया गया.

सरकार के मुताबिक, भारत में एनिमेशन इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और प्रतिभावान युवाओं को एक अच्छा भविष्य प्रदान करने की क्षमता रखती है. फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में 2023 में एनिमेशन इंडस्ट्री की वृद्धि दर 25 प्रतिशत थी और इसकी अनुमानित वैल्यू 46 अरब रुपये थी.

फलेगा-फूलेगा एवीजीसी-एक्सआर सेक्टर

एवीजीसी-एक्सआर सेक्टर आने वाले समय में मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का भविष्य होगा. इसे देखते हुए केंद्रीय कैबिनेट की ओर से एवीजीसी-एक्सआर सेक्टर के लिए एनसीओई को मंजूरी दी गई है जो कि मुंबई में बनेगा. इसका उद्देश्य क्रिएटर इकोनॉमी को एडवांस करना है जिससे विकास और रोजगार के अवसर पैदा हो सकें.

एनसीओई की स्थापना कंपनी एक्ट 2013 की धारा 8 के तहत की जाएगी. इसमें सरकार के साथ इंडस्ट्री बॉडी जैसे भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) भी साझेदार होंगी.

प्रमुख संस्थानों की तर्ज पर बनाया जाएगा एनसीओई

एनसीओई, आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रमुख संस्थानों की तर्ज पर बनाया जाएगा. इस एनसीओई में केंद्र सरकार विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टेक्नोलॉजी और विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे एक मजबूत टैलेंट पूल तैयार हो सके.

छात्रों को इससे प्रैक्टिकल ज्ञान मिलेगा. ग्रेजुएशन के बाद उन्हें नौकरी पाने में अधिक आसानी होगी.

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार, शैक्षणिक संस्थाएं और इंडस्ट्री मिलकर एनसीओई में रिसर्च के लिए डायनेमिक माहौल बनाएगी, जिससे भारत में अगली पीढ़ी के क्रिएटर्स हो सकें.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

12 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

14 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

18 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

33 minutes ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

2 hours ago