Categories: खेल

India vs Bangladesh 2nd Test: तीसरे दिन का खेल भी बारिश के कारण रद्द

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल रविवार को मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया है. हालांकि, तीसरे दिन सुबह से ही बारिश नहीं हुई लेकिन मैदान के कई हिस्से गीले होने के कारण अंपायरों ने खेल रद्द करने का फैसला लिया. मैदानी अंपायरों ने सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे और तीन बजे मैदान का निरीक्षण किया. लेकिन अंत में दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया.उम्मीद की जा रही है कि चौथे दिन सोमवार को खेल समय पर शुरू हो पाएगा.

बांग्लादेश ने पहले दिन तीन विकेट पर 107 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद से बारिश के कहर के चलते खेल संभव नहीं पाया. तीसरे दिन सुबह बारिश की एक भी बूंद नहीं बरसी और 9:30 बजे तक मैदान से सारे कवर हटा दिए गए थे लेकिन मैदान पर दो गीले पैच परेशानी का सबब बने रहे. एक पैच गेंदबाजी रन-अप के पास था जबकि दूसरा बाहरी मैदान में था जिन्हें सुखाया नहीं जा सका. दिन का खेल रद्द होने से ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों को काफी निराशा हुई. मैच में अब बस दो दिन बचे हुए हैं और केवल 35 ओवर का खेल हो पाया है.

इससे पूर्व पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बादल छाए रहने और सतह में संभावित नमी के कारण गेंदबाजी करने का विकल्प चुना था, जो शुरुआती मूवमेंट से सही साबित हुआ. हालांकि, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थे, लेकिन आकाश दीप ने दो विकेट लेकर भारत को राहत दिलाई. बांग्लादेश के लिए मोमिनुल हक और नजमुल शांतो ने मजबूत पारी खेली, लेकिन शांतो को रविचंद्रन अश्विन ने आउट कर दिया.

शांतो ने 57 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 31 रन बनाए. बारिश के कारण जब पहले दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया तब मोमिनुल हक 81 गेंदों में 7 चौके के सहारे 40 रन और मुशफिकुर रहीम 13 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर थे. भारत की तरफ से आकाश दीप ने 34 रन पर 2 विकेट और अश्विन ने 22 रन पर 1 विकेट लिया है. संक्षिप्त स्कोर: बांग्लादेश 107/3 (मोमिनुल हक नाबाद 40, नजमुल हुसैन शांतो 31; आकाश दीप 2-34).


ये भी पढ़ें- भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट: बारिश की भेंट चढ़ा दूसरे दिन का खेल


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

4 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

5 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा, सुनील शर्मा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…

17 minutes ago

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

36 minutes ago