बिजनेस

नियो और मिड-साइज बैंक ने बीएफएसआई जीसीसी में बढ़ाई भारत की हिस्सेदारी

भारत में नियो और मिड-साइज बैंक बड़े ग्लोबल बैंकिंग दिग्गजों को फॉलो करते हुए तेजी से वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) खोल रहे हैं. एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. इस बढ़ते रुझान को भारत के बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस (बीएफएसआई) सेक्टर में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जो देश में इस इंडस्ट्री के लिए नए अवसरों का संकेत देता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि नियो बैंक, जो बिना किसी फिजिकल ब्रांच के पूरी तरह से ऑनलाइन काम करते हैं, इस बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इस तरह के डिजिटल-ओनली बैंक अक्सर स्वतंत्र रूप से काम करते हैं या इनोवेटिव बैंकिंग सर्विस प्रदान करने के लिए पारंपरिक बैंकों के साथ साझेदारी करते हैं.

नियो-बैंकिंग बाजार का मूल्य 2026 तक 395 अरब डॉलर होगा

आने वाले वर्षों में नियो बैंक के बाजार में शानदार वृद्धि होने की उम्मीद है. पीडब्ल्यूसी की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, नियो-बैंकिंग बाजार का मूल्य 2026 तक 395 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2018 में मात्र 19 अरब डॉलर था. यह तेज वृद्धि वैश्विक स्तर पर डिजिटल बैंकिंग सर्विस को अपनाने में वृद्धि और भारत के बैंकिंग इनोवेशन और सर्विस के लिए एक प्रमुख केंद्र बनने की क्षमता को दर्शाती है.

जैसे-जैसे नियो बैंक और मध्यम आकार के वित्तीय संस्थान भारत में अपना परिचालन स्थापित कर रहे हैं, वैश्विक बैंकिंग परिदृश्य में देश की भूमिका और भी ज्यादा महत्वपूर्ण होती जा रही है. हालांकि, रियल एस्टेट कंसल्टेंसी एनारॉक की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जीसीसी ने पिछले दो वर्षों 2023 और 2024 में इन शहरों में 52.88 मिलियन वर्ग फीट से ज्यादा ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है.

देश में जीसीसी की मौजूदगी तेजी से बढ़ रही है, ये केंद्र अब देश के टॉप 7 शहरों में ऑफिस स्पेस मार्केट का 37 प्रतिशत हिस्सा हैं. बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नई और पुणे जैसे शहरों में जीसीसी से ऑफिस स्पेस की मांग ज्यादा रही है. बेंगलुरू में 24 मिलियन वर्ग फीट ऑफिस स्पेस लीज पर है, जो कि टॉप 7 शहरों में लीज पर लिए गए कुल स्पेस का लगभग आधा (46 प्रतिशत) है.

इसके बाद हैदराबाद का नंबर आता है, जहां 10 मिलियन वर्ग फीट से ज्यादा ऑफिस स्पेस लीज पर है, जो कि जीसीसी द्वारा लीज पर लिए गए कुल स्पेस का लगभग 19 प्रतिशत है.


ये भी पढ़ें: अप्रैल से फरवरी में भारत का स्मार्टफोन निर्यात 54 प्रतिशत बढ़ा, पहुंचा 21 बिलियन डॉलर के पार


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago