Bihar Law and Order Issues: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में सोमवार को विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर जोरदार हंगामा किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि महज दो दिनों में 22 हत्याएं हुई हैं.
राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “यह मंगलराज है, लेकिन जंगलराज में ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं. दारोगा की हत्या नहीं होती थी.” पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अपराध की समस्या पर सरकार पूरी तरह से असफल है. विधान परिषद में विपक्षी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि होली के दौरान राज्यभर में 22 हत्याएं की गईं.
उन्होंने कहा, “अगर दो दिन के भीतर 22 लोग मारे जा सकते हैं, तो सोचिए, हर महीने बिहार में कितनी हत्याएं हो रही होंगी.” राबड़ी देवी ने आगे कहा, “सरकार के लोग कहते हैं कि बिहार में सुशासन है, तो उन्हें यह बताना चाहिए कि वह सुशासन कहां है? छोटी-छोटी बेटियों के साथ रेप के बाद हत्या कर दी जाती है.
जब राज्य में दारोगा और सिपाही मारे जा रहे हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा? सभी को मालूम है कि जिन लोगों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है, वही मारे जा रहे हैं, तो आम जनता का क्या होगा? अगर बिहार में सुशासन है, तो ये घटनाएं क्यों हो रही हैं?”
इधर, राजद के विधायक मुकेश यादव ने कहा, “बिहार में अपराधियों की सरकार है, गोलियों की बौछार हो रही है, यही है नीतीश कुमार का शासन.” उन्होंने कहा कि आम जनता की बात छोड़िए, पुलिस अधिकारियों की भी हत्या हो रही है. इसलिए नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.
विधायक रणविजय साहू ने कहा कि पूरे बिहार में त्राहिमाम मच गया है. एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां रोजाना हत्या न हो रही हो. फिर भी मुख्यमंत्री आंखों में पट्टी बांधे हुए हैं. मुख्यमंत्री मौन क्यों हैं? सुशासन का नारा कहां गया? बिहार की जनता सब देख रही है और अगले चुनाव में इन लोगों को बंगाल की खाड़ी में भेजने का काम करेगी.
इस बीच, जदयू के विधायक डॉ. संजीव ने कहा कि अब कड़े कदम उठाने की जरूरत है. केवल इंतजार करने से काम नहीं चलेगा. जब आपके रक्षक की हत्या हो रही है, तो केवल गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा, कड़ी कार्रवाई करनी होगी. उन्होंने कहा कि पुलिस को मिले हथियारों का सही समय पर उपयोग करने का अधिकार मिलना चाहिए. अब राज्य को एनकाउंटर मोड में आकर काम करना होगा.
इसे भी पढ़ें- तुष्टिकरण, सियासी तकरार और देश को गुमराह करने के लिए किया जा रहा वक्फ बिल का विरोध : जगदम्बिका पाल
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…