विराट कोहली.
पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने IPL 2025 से पहले उस गेंदबाज का नाम लिया, जिसे खेलना उनके लिए सबसे मुश्किल रहा. कोहली ने मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे कठिन गेंदबाज बताया. उन्होंने कहा कि बुमराह निस्संदेह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं, जो सभी फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हैं.
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच IPL में 16 मुकाबले हो चुके हैं. इन मैचों में कोहली ने बुमराह के खिलाफ 140 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 147.36 का रहा है. उन्होंने बुमराह की गेंदों पर 15 चौके और 5 छक्के लगाए हैं. हालांकि, बुमराह भी कोहली को 5 बार आउट कर चुके हैं.
बुमराह फिलहाल चोट से उबर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें टेस्ट के दौरान उन्हें चोट लगी थी. इस वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाए. अब संभावना है कि वह IPL के शुरुआती मैचों में भी नहीं खेलेंगे.
RCB द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कोहली ने कहा, “कोई शक नहीं कि जसप्रीत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं, हर फॉर्मेट में. उन्होंने मुझे IPL में कई बार आउट किया है. नेट्स में भी उनके खिलाफ खेलना असली मैच जैसा लगता है. हर गेंद एक माइंड गेम होती है.”
IPL 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. RCB अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेलेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस और RCB की टक्कर 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगी. उम्मीद है कि बुमराह इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम में वापसी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 804 नंबर कैप पहनने से पाकिस्तानी क्रिकेटर पर भारी जुर्माना, इमरान खान को समर्थन देना पड़ा महंगा
-भारत एक्सप्रेस
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…