बिजनेस

Netflix का बड़ा फैसला, $300 मिलियन की करेगा कटौती

Netflix plans for cost cutting : स्ट्रीमिंग कंपनी Netflix के बारे में बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल ग्लोबल इकोनॉमी से लगातार मंदी की आहट सुनाई पड़ रही है. कंपनियां लगातार छंटनी और कटौती की वजह से सुर्खियां बटोर रही है. इसी में नया नाम Netflix का जुड़ रहा है. कंपनी ने इस साल अपने बजट में $300 मिलियन की कटौती करने का फैसला किया है. जिसमें भर्ती से संबंधित खर्च भी शामिल है. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की नई रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने पासवर्ड शेयरिंग पर नकेल कसने की अपनी योजना में देरी की जिसके कारण उन्हें खर्च में कटौती का फैसला लेना पड़ रहा है. जिसका मतलब यह है कि इस कदम से अपेक्षित राजस्व अब साल की दूसरी छमाही में शिफ्ट हो गया है. खर्च में कटौती के ऐलान के साथ ही कंपनी ने इस महीने की शुरूआत में कर्मचारियों से अपने खर्च के प्रति सावधान रहने की अपील की है. इसके साथ ही हायरिंग फ्रीज करने की बात भी कंपनी  ने कर्मचारियों को कही है.

ये  भी पढ़ें- Byju’s के हाथ लगी बड़ी सफलता, अमेरिकी इंवेस्टमेंट फर्म Davidson Kempner करेगी $250 million का निवेश

क्यों लिया ये फैसला-

स्ट्रीमिंग कंपनी ने इस साल की शुरूआत में कनाडा, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल और स्पेन में पासवर्ड शेयरिंग पर अपनी कार्रवाई शुरू की थी. नेटफ्लिक्स ने इस साल की पहली तिमाही के दौरान अमेरिका में पेड शेयरिंग शुरू करने की योजना बनाई थी. अब कंपनी इस फीचर को 30 जून या उससे पहले पेश करेगी. इस योजना के मुताबिक हर अकाउंट को दो सदस्यों को पने  साथ जोड़ने की अनुमति होगी और हर यूजर से इसके लिए अलग अलग चार्ज लिया जाएगा.  चार्ज हर देश के हिसाब से होगा. स्टैंडर्ड शेयरिंग प्लान ($15.49 प्रति माह ) और प्रीमियम ($19.99 प्रति माह ) सब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

कंपनी ने पिछले नवंबर में बेसिक विथ ऐड्स नाम से एक नया ऐड-सपोर्टेड प्लान लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 6.99 डॉलर प्रति माह है. लागत कम करने के प्रयास में, नेटफ्लिक्स ने पिछले साल नौकरियों में कटौती भी की थी.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

15 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago