खेल

‘मैं उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा…’ IPL में प्रदर्शन को लेकर बोले रोहित शर्मा

Mumbai: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया है कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन के बावजूद उनका ध्यान सही दिशा में है और वह अपनी कमियों को दूर करने पर काम कर रहे हैं. 17वें सीजन से पहले मुंबई के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या ने रोहित की जगह संभाली थी.

रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात

टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम के आखिरी मैच में 38 गेंदों पर 68 रन की जबरदस्त पारी खेली थी. उन्होंने 14 मैचों में 32.08 के औसत तथा 150 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाये, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. रोहित शर्मा ने जियोसिनेमा से बातचीत करते हुए कहा कि, ”एक बल्लेबाज के रूप में मैं जानता हूं कि मैं उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा हूं, लेकिन इतने वर्षों तक खेलने के बाद मैं जानता हूं कि मैं ज्यादा सोचूंगा तो मैं खेल नहीं पाऊंगा.”

IPL पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर है MI

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, “मैं सिर्फ यही कोशिश कर रहा हूं कि मेरी सोच सकारात्मक रहे और मैं सही दिशा में अभ्यास करता रहूं और अपने खेल की कमियों को दूर करता रहूं.” मुंबई का इस आईपीएल सत्र में उम्मीदों से नीचे प्रदर्शन रहा और शुक्रवार को वे वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से 18 रन से हारकर अंक तालिका में 10वें और सबसे आखिरी स्थान पर रहे.

खुद को जिम्मेदार ठहराना होगा

रोहित ने साथ ही कहा,” एक कारण तो यह रहा कि हम अपनी योजना के अनुसार नहीं खेले. हमें खुद को जिम्मेदार ठहराना होगा, क्योंकि सत्र में हमने काफी गलतियां कीं. हमने कई मैच गंवाए, जो हमें जीतने चाहिए थे लेकिन यह आईपीएल की प्रकृति है. आपको कुछ ही मौके मिलते हैं और जब वे मौके आएं तो आपको उन्हें दोनों हाथों से लपकना होगा.”

वर्ल्ड कप में संभालेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

रोहित शर्मा का अगला कार्यभार अमेरिका और वेस्ट इंडीज की संयुक्त मेजबानी में एक जून से होने वाले टी 20 विश्व कप में भारत की कप्तानी संभालना होगा. भारत एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगा. उसका विश्व कप अभियान पांच जून को न्यूयार्क में 34,000-सीटों वाले नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ मैच से शुरू होगा.

आईपीएल के प्रदर्शन पर ध्यान नहीं दिया- रोहित

रोहित ने खुलासा किया कि विश्व कप टीम का फैसला आईपीएल शुरू होने से पहले ही कर लिया गया था. उन्होंने कहा,”हम आईपीएल शुरू होने से पहले ही यह फैसला कर चुके थे कि हमें विश्व कप में कौन से बल्लेबाज, स्पिनर, तेज गेंदबाज और कीपर ले जाने हैं. ” उन्होंने कहा कि आईपीएल में किसी का प्रदर्शन ऊपर-नीचे हो सकता है इसलिए हमने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. हम कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखना चाहते थे.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 के लिए न्यूयॉर्क का आइजनहावर पार्क स्टेडियम तैयार, 34 हजार दर्शक उठाएंगे मैच का लुफ्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

6 hours ago