बिजनेस

शेयर बाजार के लिए अगला सप्ताह होगा काफी अहम, इजरायल-ईरान संघर्ष, कच्चे तेल की कीमत, फेड और आर्थिक आंकड़ों से तय होगा मार्केट का रुझान?

Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. इजरायल-ईरान संघर्ष, कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी फेड पॉलिसी और थोक महंगाई के आंकड़ों से बाजार की चाल प्रभावित होगी.

Stock Market के लिए ये सप्ताह अहम

इजरायल-ईरान संघर्ष पूरे विश्व के शेयर बाजारों (Stock Market) के लिए अगले हफ्ते अहम फैक्टर होने वाला है. हाल के दिनों में मध्य-पूर्व में संघर्ष का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला था. ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अमेरिकी फेड की बैठक 17 जून से लेकर 18 जून तक चलेगी. ऐसे में अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों की निगाहें इस इवेंट पर रहेंगी.

शेयर बाजार में देखी गई बिकवाली

इसके अलावा घरेलू स्तर पर 16 जून को मई के थोक महंगाई और ट्रेड बैलेंस डेटा से जुड़े डेटा जारी किए जाएंगे. बाजार (Stock Market) इन डेटा पर प्रतिक्रिया दे सकता है. वैश्विक कारणों के चलते बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली. इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ क्रमश: 24,718 और 81,118 पर बंद हुए.

बाजार (Stock Market) में गिरावट का नेतृत्व एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक और कंजम्पशन इंडेक्स ने किया. इन सभी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई. वहीं, फार्मा, आईटी और मीडिया में तेजी रही. बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध विक्रेता रहे और 1,246 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीदार रहे और 18,637 करोड़ रुपए की कैश कैशमेंट में इक्विटी खरीदी.

यह भी पढ़ें- Jio BlackRock ने शुरू की अर्ली एक्सेस योजना, नई वेबसाइट लॉन्च की और सिड स्वामीनाथन के नेतृत्व में लीडरशिप टीम की घोषणा

बजाज ब्रोकिंग का कहना है कि निफ्टी 24,400-25,200 की सीमा में पिछले 1 महीने से जारी कंसोलिडेशन को अगले हफ्ते में जारी रख सकता है. भू-राजनीतिक तनाव के और बढ़ने के कारण अगर इंडेक्स इस बैंड के निचले स्तरों को तोड़ता है तो 24,000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं. आगे कहा गया कि 25,000 के उच्च स्तर पर एक रुकावट बनी हुई है. अगर यह इस स्तर को तोड़ता है तो हाल में हुई गिरावट पर विराम लग सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

9 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago