बिजनेस

स्टार्टअप को मिलेगी नई ताकत, 21 देशों से निवेश पर नहीं लगेगा एंजेल टैक्स

फंडिंग के संकट से जूझ रहीं भारत की स्टार्टअप कंपनियों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने कुल 21 देशों से आने वाले निवेश पर एंजल टैक्स नहीं लगाने का फैसला किया है. जिन देशों के निवेशकों पर एंजल टैक्स नहीं लगेगा, उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, ऑस्ट्रिया, कनाडा, चेक रिपब्लिक, बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, इजरायल, इटली, आइसलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस, नॉर्वे, न्यूजीलैंड और स्वीडन शामिल हैं.

वहीं, सिंगापुर, मॉरीशस और नीदरलैंड जैसे देशों से आने वाले निवेश पर यह छूट नहीं दी जाएगी. गौरतलब है कि इन देशों से भारत में 50 फीसदी से ज्यादा एफडीआई आता है.  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी. यह छूट उन स्टार्टअप कंपनियों में निवेश पर दी जाएगी जो अभी शेयर बाजार में लिस्ट नहीं हुई हैं.

गौरतलब है कि एंजेल टैक्स को स्टार्टअप पर लागू किया जाता है. इसमें उन निवेशकों को शामिल किया जाता है, जिनकी नेट वर्ध ज्यादा होती है. ये निवेशक अपनी आय को बिजनस, स्टार्टअप या छोटे अथवा मझोली स्तर की कंपनियों में निवेश करते हैं. इनके इनकम पर जो टैक्स लागू होता है, उसे एंजेल टैक्स कहा जाता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

7 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

7 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

8 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

22 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

23 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

33 minutes ago