Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

स्टार्टअप को मिलेगी नई ताकत, 21 देशों से निवेश पर नहीं लगेगा एंजेल टैक्स

सिंगापुर, मॉरीशस और नीदरलैंड जैसे देशों से आने वाले निवेश पर यह छूट नहीं दी जाएगी. गौरतलब है कि इन देशों से भारत में 50 फीसदी से ज्यादा एफडीआई आता है.  

ANGEL TAX

प्रतीकात्मक तस्वीर

फंडिंग के संकट से जूझ रहीं भारत की स्टार्टअप कंपनियों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने कुल 21 देशों से आने वाले निवेश पर एंजल टैक्स नहीं लगाने का फैसला किया है. जिन देशों के निवेशकों पर एंजल टैक्स नहीं लगेगा, उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, ऑस्ट्रिया, कनाडा, चेक रिपब्लिक, बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, इजरायल, इटली, आइसलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस, नॉर्वे, न्यूजीलैंड और स्वीडन शामिल हैं.

वहीं, सिंगापुर, मॉरीशस और नीदरलैंड जैसे देशों से आने वाले निवेश पर यह छूट नहीं दी जाएगी. गौरतलब है कि इन देशों से भारत में 50 फीसदी से ज्यादा एफडीआई आता है.  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी. यह छूट उन स्टार्टअप कंपनियों में निवेश पर दी जाएगी जो अभी शेयर बाजार में लिस्ट नहीं हुई हैं.

गौरतलब है कि एंजेल टैक्स को स्टार्टअप पर लागू किया जाता है. इसमें उन निवेशकों को शामिल किया जाता है, जिनकी नेट वर्ध ज्यादा होती है. ये निवेशक अपनी आय को बिजनस, स्टार्टअप या छोटे अथवा मझोली स्तर की कंपनियों में निवेश करते हैं. इनके इनकम पर जो टैक्स लागू होता है, उसे एंजेल टैक्स कहा जाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital