Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Facebook-Instagram पर मुफ्त में नहीं मिलेगा ब्लू टिक, जानें कितना पैसा देना होगा

मेटा का ये सब्सक्रिप्शन सर्विस लेने के लिए यूजर्स को सरकारी आईडी दिखानी होगी. आईडी को दिखाने के बाद ही अकाउंट वेरीफाई होगा.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Meta Paid Service: Facebook , Instagram और Whatsapp की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) भी माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर के नक्शे कदम पर चल रही है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने भी अब ब्लू टिक की पेड सर्विस शुरू कर दी है. यानि कोई भी पैसा देकर अकाउंट वेरीफाई करा सकता है. इस पेड वेरीफाइड सब्सक्रिप्शन (Paid Verified Subscription) के लिए फिलहाल मोबाइल धारकों ( Mobile User) को 699 रुपए चुकानें होंगे. कंपनी ने अभी वेब के लिए ये सर्विस शुरू नहीं की है. लेकिन बताया जा रहा है कि अगले महीने तक इसकी भी शुरूआत हो जाएगी और इसके लिए यूजर्स को हर महीने 599 रुपए पे करनें होंगे . आपको मालूम हो कि भारत में लागू करने से पहले कई देशों में इसे लागू कर दिया गया था. वहां सफल होने के बाद ही मेटा ( Meta ) ने इसे इंडिया में रोलआउट करने का प्लान किया.

ये भी पढ़ें- RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव, पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 8% रहने का अनुमान , जानें MPC मीटिंग के बड़े फैसले

कैसे मिलेगा सब्सक्रिप्शन-

आपको जानकर हैरानी होगी कि मेटा का ये सब्सक्रिप्शन सर्विस लेने के लिए यूजर्स को सरकारी आईडी दिखानी होगी. आईडी को दिखाने के बाद ही अकाउंट वेरीफाई होगा. मेटा का कहना है कि जो यूजर्स उनके क्राइटेरिया पर फिट बैठेंगे उन्ही के अकाउंट वेरीफाइड होंगे. इसकी एक सबसे महत्वपूर्ण शर्त यूजर का कम से कम 18 साल होना भी है. यानि ये सर्विस फिलहाल सिर्फ व्यस्क लोग इस्तेमाल कर सकेंगे बच्चों को इसका एक्सेस नहीं होगा.

ट्विटर ने की थी शुरूआत-

वेरीफाइड सब्सक्रिप्शन सर्विस की शुरूआत ट्विटर (Twitter) ने की थी. ट्विटर ने इसी साल ये सर्विस लॉन्च की और आलम ये था कि कई नामचीन लोगों को पेड सर्विस होने पर अपना ब्लू टिक गंवाना पड़ा था. जिसे बाद में सर्विस लेने पर वापस हासिल किया जा सका. ट्विटर फिलहाल अपनी सर्विस के वेब वर्जन के लिए 650 रुपए मंथली चार्ज करता है. जबकि मोबाइल डिवाइसेज के लिए 900 रुपए हर महीने देना होता है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital