Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NSE ने MIDCAP NIFTY के एक्सपायरी साइकिल में बदलाव का किया ऐलान, जानिए पूरी डिटेल

Edited by Nitish Pandey

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 24 मार्च को मिडकैप निफ्टी सेलेक्ट ( MIDCAPNIFTY SELECT ) के ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट से संबंधित एक सर्कुलर निकाला है. इस सर्कुलर में फ्यूचर एंड ऑप्शन्स कॉन्ट्रैक्ट्स साइकिल में बदलाव की सूचना दी गई है. इस सर्कुलर के मुताबिक 25 अप्रैल 2023 से वीकली मिडकैप निफ्टी सेलेक्ट ( MIDCAPNIFTY SELECT ) इंडेक्स के लिए कोई नया वीकली एक्सपायरी ऑप्शन पेश नहीं किया जाएगा. जबकि उसके पहले यानि 24 अप्रैल 2023 तक जारी किये गए सभी वीकली एक्सपायरी कांट्रैक्ट्स में उनकी मैच्योरिटी के हिसाब से ट्रेडिंग होती रहेगी. मिडकैपनिफ्टी के वीकली एक्सपायरी कांट्रैक्ट्स में ट्रेडिंग जारी रहेगी.

इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने एक्सपायरी साइकिल में बदलाव को भी बताया है. नए नियम के मुताबिक अब मंगलवार की जगह हर बुधवार को वीकली एक्पायरी होगी, ट्रेडिंग न होने या बुधवार के दिन छुट्टी होने की सूरत में वीकली एक्सपायरी उससे पहले वाले ट्रेडिंग सेशन में होगी. वहीं मंथली एक्सपायरी की बात करें तो मंथली एक्सपायरी कांट्रैक्ट खत्म होने वाले महीने के आखिरी बुधवार को होगी. बुधवार को ट्रेडिंग हॉली डे या किसी और कारण से बाजार बंद होने पर उससे पहले वाले ट्रेडिंग सेशन में मंथली एक्सपायरी होगी. मंथली ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम ट्रेडिंग साइकिल 3 महीने का होता है. इसमें से पहला है नियर मंथ जिसकी अवधि 1 महीने की होती है.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital