बिजनेस

आने वाला है Ola electric का IPO, $1 बिलियन फंड जुटाने का है इरादा

Ola Electric IPO : ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही IPO लाने वाले हैं. कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी के अधिकारी अगले हफ्ते सिंगापुर और अमेरिका में निवेशकों से मुलाकात करेंगे. ब्लैकरॉक, GIC जैसे निवेशकों से मुलाकात होने की संभावना है. कंपनी आईपीओ के जरिए 1  बिलियन डॉलर का फंड जुटाना चाहती है.

माना जा रहा है कि दिसंबर तक यानि कि इस साल के अंत तक आईपीओ (Ola Electric IPO ) आ सकता है. यह 600 मिलियन डॉलर से 1  बिलियन डॉलर के बीच हो सकता है. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है. सॉफ्टबैंक और Temasek जैसे दिग्गज निवेशकों से इसकी बैकिंग है.

ये भी पढ़ें- VLCC खरीदेगा पुरुषों का ग्रूमिंग ब्रांड Ustraa, जानें डीटेल्स

इंवेस्टर्स से मिलने के लिए जाएंगे विदेश-

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के फाउंडर भाविष अग्रावाल (Bhavish Aggarwa) निवेशकों से मिलने के लिए सिंगापिर , अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जाने की तैयारी कर रहे हैं . वहां भविष BlackRock, Singapore sovereign fund GIC और म्यूचुअल फंड के दिग्गज T Rowe Price से मिल सकते हैं.  हालांकि कंपनी ने अभी तक इसे बारे में सार्वजनिक रुप से कुछ भी कहने से मना कर दिया है.

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपना पेपरवर्क अगस्त के महीने में शुरू करेगी और कंपनी की सेल को देखते हुए इसकी वैल्यू लगभग 5 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है. कंपनी ने बैंक ऑफ अमेरिका को अपना मुख्य बैंकर नियुक्त किया है. जबकि Goldman Sachs, Citi, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank और ICICI Securities भी इस काम में मदद करने वाले हैं.

आपको बात दें कि ev का मार्केट भारत में तेजी से बढ़ रहा है. और फिलहाल ओला इलेक्ट्रिक ( Ola Electric Scooter )  इस सेगमेंट की लीडिंग कंपनी है जो तेजी से ग्रो कर रही है. हर महीने कंपनी लगभग 30 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (EV scooters) बेचती है. कीमत की बात करें तो ओला के एक स्कूटर की कीमत लगभग 1600 डॉलर के करीब है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

21 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

41 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

1 hour ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

1 hour ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

2 hours ago