बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल हुआ महंगा, CNG के बढ़ गए दाम, जानिए पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में मामूली बढ़ोतरी आई है. कई दिनों तक लगातार गिरावट के बाद कच्चे के दाम में तेजी आनी शुरू हो गई है. इस बीच, भारत में तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Latest Price) की कीमतें अपडेट कर दी हैं. इस अपडेट के मुताबिक, शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल पहले की कीमत पर ही मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है. जबकि, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपए और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है. कोलकाता में भी पेट्रोल का दाम 106.03 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है जबकि, डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

चंडीगढ़ में क्या है पेट्रोल-डीजल के भाव

चार महानगरों के अलावा हरियाणा-पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 96.02 रुपए प्रति लीटर है और जबकि डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल के दाम अपडेट करती हैं. एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय की जाती हैं. वहीं, केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाती है.

ये भी पढ़ें: CNG Price Hike: गाड़ी चलाना हुआ और महंगा, बढ़ गए सीएनजी के दाम, जानिए नई कीमतें

सीएनजी हुआ महंगा

दूसरी तरफ, शनिवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG के दाम बढ़ा दिए हैं. दिल्ली में शनिवार को सीएनजी के दाम में लगभग एक रु का इजाफा हुआ है और यहां सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम है. जबकि, गुरुग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम है.

कमल तिवारी

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

6 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

7 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

7 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

7 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

7 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

7 hours ago