पेट्रोल-डीजल के दाम (फोटो प्रतीकात्मक)
Petrol-Diesel 28 December Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है. पिछले कुछ ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है. इसी बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह यानी 28 दिसंबर 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दाम के मुताबिक, अभी भी भारत में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, दिल्ली NCR के शहरों में हल्की तेजी देखने को मिली है. साल 2022 के खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे है. लेकिन अभी भी लोगों को पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत नहीं मिली है. पिछले कई महीनों से तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के दाम 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए है. वहीं, डब्ल्यूटीआई (WTI) का भाव 80 डॉलर से नीचे आ गया है और अब इसके दाम 79.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं.
भारत में महानगरों में तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए तो डीजल 94.27 लीटर की कीमत पर बिक रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपए तो डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है. चैन्नई में पेट्रोल के दाम 102.63 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल के दाम 34 पैसे बढ़ गए हैं. अब पेट्रोल 96.92 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं डीजल के दामों में 33 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 90.08 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं. गुरुग्राम में आज पेट्रोल के दाम 4 पैसे बढ़कर 96.97 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. वहीं डीजल 4 पैसे महंगा होकर 89.84 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.
ये भी पढ़ें- Ravish Kumar: बरखा दत्त की बात पर भड़के रवीश कुमार, बोले- उनकी तबीयत बिगड़ने पर तलवे रगड़ते थे प्रणय रॉय
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…