Petrol-Diesel Price Update:पेट्रोल-डीजल का महंगा और सस्ता होना, आम से लेकर खास लोगों के लिए काफी मायने रखता है. इसका सीधा प्रभाव वाहन चालकों के जेब पर पड़ता है. वहीं, आज रविवार को पेट्रोल-डीजल के नए दामों को तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिया है. किसी शहर में महंगा तो किसी भी इनके दाम सस्ते हुए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है. नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये तो डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है. हालांकि यूपी के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है.
उत्तर प्रदेश में कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में आज बदलाव हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दामों में एक पैसे की बढ़ोतरी हुई है. यानी यहां पेट्रोल 96.65 रुपये तो डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल दोनों के दामों में 10 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया है. लखनऊ में पेट्रोल 96.57 तो डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
गोरखपुर की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत में 61 पैसे और डीजल की कीमत में 59 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. यूपी के सीएम के गृह जिले यानी गोरखपुर में पेट्रोल 97.07 तो डीजल 90.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
ये भी पढ़ें- पंचक में सावन का पहला सोमवार, जानें कौन सा मुहूर्त है रुद्राभिषेक और भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ
मुंबई- पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
पटना- पेट्रोल 107.24 तो डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.
-भारत एक्सप्रेस
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…