देश

Weather Update: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, मौमस विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Update: राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है. दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे से मौसम बारिश वाला ही हुआ है. आज रविवार सुबह भी दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है. नोएडा सहित दिल्ली एनसीआर के आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली और नोएडा में बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. कभी तेज तो कभी रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है.

बता दें कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावनाएं हैं. यहां भी मौसम बारिश वाला ही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. वहीं, तेज बारिश के कारण राजधानी दिल्ली में लोगों को बहुत परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलजमाव की शिकायत है.

Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार से लेकर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावनाएं हैं. इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. इनमें से कई राज्यों में बारिश के साथ बिजली कड़कने की भी संभावनाएं हैं. दिल्ली में रविवार यानी आज 9 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में भारी बारिश की जानकारी है. वहीं, राजधानी दिल्ली का तापमान न्यूनतम 24 डिग्री से लेकर अधिकतम 30 डिग्री तक रहने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई के बाद से मौसम में सुधार होने की संभावना है. यानी कि 13 जुलाई के बाद से दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आफत से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के लिए भी अलर्ट जारी किया है कि यहां तेज बारिश के साथ कई क्षेत्रों में बिजली चमकने और कड़कने की संभावना है. ऐसे में लोग कोशिश करें कि अपने घर पर ही रहें और बिना किसी जरूरी के घर से बाहर ना निकलें.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Update: नोएडा में महंगा तो लखनऊ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है फ्यूल रेट

इन राज्यों में हल्की और तेज बारिश

मौसम विभाग ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है. इसके साथ ही इन राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इनके अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना है. कोंकण-मालाबार, केरल, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, असम, त्रिपुरा, मिजोरम में तेज बारिश के साथ तूफान की भी संभावना है. बिहार, यूपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु में भी कभी तेज तो कभी हल्की बारिश के अनुमान है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

13 seconds ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

52 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago