बिजनेस

Petrol-Diesel Price Update: चेन्नई में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए दिल्ली समेत आपके शहर में क्या है फ्यूल रेट

Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड ऑयल में 1.91 फीसदी की गिरावट आई है. अभी यह 75.42 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत में भी सुस्ती आई है. फिलहाल यह 1.83 फीसदी की गिरावट के साथ 79.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी सुस्ती दर्ज की गई है. देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शनिवार का पेट्रोल-डीजल की कीमत का नया रेट जारी दर दिया है. इसके अनुसार चेन्नई में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है.

Petrol-Diesel Price Update: चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आई है. यहां पेट्रोल 11 पैसे तो डीजल 9 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं आया है.

नई दिल्ली- यहां पेट्रोल 96.72 रुपये तो डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई- यहां पेट्रोल 106.31 रुपये तो डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता- यहां पेट्रोल 106.03 रुपये तो डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई- यहां पेट्रोल 102.63 रुपये तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में यमुना ने लिया ‘रौद्र रूप’ तो सेना का करना पड़ा आह्वान, जानिए बाढ़ से बेहाल राजधानी का क्या है हाल

शहरों में नोएडा, लखनऊ और पटना में पेट्रोल-डीजल की कीमत को जान लेते हैं. नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये तो डीजल 90.14 रुपये प्रति लिटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये तो डीजल 89.76 रुपये प्रति लिटर बिक रहा है. अब बात करते हैं बिहार की राजधानी पटना की. पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये तो डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की दर अलग-अलग होती है, क्योंकि केंद्र के अलावा राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें और बीपीसीएल के ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> लिख कर 9223112222 नंबर पर भेजें.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

3 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

3 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago