Delhi Yamuna Flood
Delhi Yamuna Flood: यमुना के बढ़े जलस्तर ने देश की राजधानी दिल्ली को बाढ़ की चपेट में ला दिया है. यहां की सड़कें ‘झील’ का रूप ले चुकी हैं. आम से लेकर खास सभी लोगों को बाढ़ के पानी के कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यमुना ने अपना ऐसा ‘रौद्र रूप’ धारण किया कि राजधानी में सेना को उतारना पड़ गया. ऐतिहासिक लाल किले से लेकर पुराने किले तक, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ऑफिस और आवास यानी सिविल लाइन्स से लेकर आईटीओ और कश्मीरी गेट बस स्टेशन तक, सभी जगह जलभराव हो गया. हालांकि, अब राहत की यह खबर है कि यमुना का जलस्तर कम होने की ओर है.
दिल्ली बाढ़ के पानी से ऐसे बेहाल हो गई कि सरकार को सेना की मदद लेनी पड़ी. राजधानी में विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO)की बिल्डिंग के पास और आईटीओ बैराज के पास सेना को शुक्रवार देर रात उतारना पड़ा. इस दौरान मौके पर खुद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी मौजूद रहे. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, “भारतीय सेना ने WHO की बिल्डिंग के पास I&FC रेगुलेटर में बंद की बहाली का लगभग 80 फीसदी काम पूरा कर लिया है. आज रात(शुक्रवार रात) को काम पूरा होना है, उसके बाद ढहे हुए रेगुलेटर की मरम्मत शुरू होगी. सेना ने आईटीओ बैराज के 5 गेटों को जाम करने वाली गाद और कीचड़ को साफ करने का भी काम पूरा कर लिया है.”
बताया गया कि देर रात दिल्ली के उपराज्यपाल साइट पर मौजूद रहे और काम करने वालों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए.
सेना की मदद पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी बात कहते हुए सेना के मनोबल को बढ़ावा दिया और उन्हे बाढ़ में मदद करने पर धन्यवाद भी दिया. दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा,”हमारे जवानों ने बहुत मेहनत के साथ काम किया. इसके बंद(आईटीओ बैराज) होने से पानी का प्रेशर जो रेगुलेटर पर आ रहा था वह रूक गया है और अब पानी यमुना की ओर जा रहा है. आईटीओ का एक बैराज भी खोला गया है, जिससे यमुना के जलस्तर में कमी होगी.”
वहीं, सीएम केजरीवाल ने कहा,”करीब 20 घंटों की बिना रूके मेहनत के बाद, आईटीओ बैराज का पहला जाम हुआ गेट खोल दिया गया है. गोताखोर टीम ने पानी के नीचे से सिल्ट कंप्रेसर द्वारा निकाली, फिर हाईड्रा क्रेन से गेट को खींचा गया. जल्द ही पांचों गेट खोल दिए जाएंगे. आर्मी इंजीनियर रेजिमेंट और गोताखोरों का विशेष धन्यवाद.”
दिल्ली में यमुना के पानी से राजधानी के शांति वन और आईटीओ की सड़कों पर पानी ही पानी हो गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आज शनिवार सुबह में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से शांति वन और आईटीओ क्षेत्रे में जलभराव की स्थिति हो गई. इससे यहां की सड़कों पर पानी भर आया है. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोग पानी से होकर ही अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर दिखे.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…