बिजनेस

RBL ने ब्रिटेन की ‘प्रेट ए मेंजर’ फूड चेन से मिलाया हाथ, मुंबई में खुलेगी पहली शॉप

पिछले साल रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) के साथ भारत में अपनी साझेदारी की घोषणा करने के बाद, यूके स्थित फेमस फ्रेश फूड और ऑर्गनिक कॉफी चेन ‘प्रेट ए मेंजर’ (Pret A Manger) देश में अपनी पहली शॉप खोलने करने के लिए तैयार है. 21 अप्रैल को मुंबई में यह अपनी पहली शॉप खोलने जा रही है. रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ‘प्रेट ए मेंजर’ को भारत में लॉन्च कर पूरे देश में इसके शॉप खोलेगा.

नई प्रेट शॉप ग्राहकों को स्वादिष्ट और ताज़ा बने सैंडविच, सलाद, सूप के साथ-साथ ऑर्गेनिक कॉफ़ी, चाय, शेक के साथ अन्य कई ऑप्शन उपलब्ध कराएगी. सभी ताजा बने भोजन रोजाना प्रेट के ऑनसाइट किचन में हाथ से तैयार किए जाएंगे और अगले दिन के लिए कभी भी रोक कर नहीं रखे जाएंगे.

रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के एमडी दर्शन मेहता ने कहा, “हम भारत में पहली Pret A Manger शॉप खोलने को लेकर रोमांचित हैं. भारत में कस्टमर अब उसी बेहतरीन भोजन का आनंद ले सकते हैं जिसने प्रेट ए मैंगर को दुनिया भर में एक प्रिय और सफल श्रृंखला बना दिया है.”

प्रेट ए मेंजर ने अपना पहला शॉप 1986 में लंडन में खोला था. प्रेट ए मेंजर ब्रिटेन की कंपनी है, जिसके अभी तक यूके, यूएस, यूरोप और एशिया सहित 9 देशों में 550 शॉप हैं. यह कंपनी हेन्ड मेड फूड और फ्रेश रेडी टू मेड फूड सर्व करती है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago