प्रतीकात्मक तस्वीर
PVR-Inox ने एक नई शुरूआत की है, दरअसल कोविड से पहले की तुलना की जाए तो सिनेमाघरों में मूवीज देखने के लिए आने वाले दर्शकों की संख्या बेहद कम है. आंकड़ों के हिसाब से अभी भी ये संख्या 15 फीसदी कम है. ये आंकड़ा सिर्फ PVR-Inox के दर्शकों का है. यानि कहा जा सकता है कि मल्टीप्लेक्स अभी भी कम ऑक्यूपेंसी की समस्या से जूझ रहे हैं. इसी समस्या को हल करने के लिए PVR-Inox ने एक नई पहल की है इसके अन्तर्गत कंपनी मात्र एक रूपे में दर्शकों को आने वाली मूवीज के ट्रेलर दिखाएगा.
ये भी पढ़ें- 50 लाख से ज्यादा शेयरहोल्डर के साथ Yess Bank ने बनाया रिकॉर्ड
क्या है नई पहल-
कंपनी खास तौर पर 30 मिनट के मूवी ट्रेलर के शोज चलाएगी, जिन्हें दर्शक सिनेमाघरों में आकर 1 रुपए में देख सकते हैं. लेकिन कंपनी का ये इनीशिएटिव कितना सक्सेसफिल होगा ये वक्त ही बताएगा लेकिन इस पर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि जब दर्शक मूवीज देखने के लिए सिनेमा घरों में नहीं आ रहे हैं ऐसे में दर्शक सिर्फ और सिर्फ ट्रेलर देखने में कितना इंटरेस्ट दिखाएंगे. लेकिन ये बात पक्की है कि अगर दर्शक सिर्फ एक रूपए में ट्रेलर देखने आ गए तो इसका मतलब साफ होगा कि आज की तारीख में लोग अगर टिकट लगाकर मूवीज नहीं देख रहे हैं तो उसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि टिकट की महंगी कीमत है. जिसे सस्ता कर के लोगों को सिनेमाघरों तक लाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- लोन डिफॉल्ट पर मनमानी पेनाल्टी नहीं वसूल कर पाएंगे Bank , RBI ने जारी किया रुल ड्राफ्ट
दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने में मिलेगी मदद-
वहीं PVR-Inox के Co-CEO गौतम दत्ता का कहना है कि कि ये 30 मिनट का शो पूरी तरह से फिल्म का सैंपल देखने लिए होगा. अगर दर्शक एक सैंपल भी पसंद करेंगे तो इससे उस फिल्म के लिए ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद है. इसके साथ ही उन्होने बताया कि ट्रेलर सो का पायलट शो काफी पसंद किया गया था. उस शो में दर्शकों की ऑक्यूपेंसी 35 फीसदी ज्यादा थी. इसीलिए उम्मीद है कि ये ट्रेलर शो दर्शकों को रास आएंगे.
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…