होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
असद अहमद की कब्र तैयार (फोटो ट्विटर)
Asad Ahmed Encounter: यूपी एसटीएफ की टीम ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद (Asad Ahmad) को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया है. माफिया अतीक का आधा परिवार जेल में बंद है तो परिवार के कई सदस्य फरार चल रहे हैं, ऐसे में असद का अंतिम संस्कार में कौन शामिल होगा ये देखना होगा ? अतीक अहमद अपने बेटे के जनाजे में शामिल होना चहाता है, लेकिन वह कानून के दांव पेच में फंसा हुआ है. वहीं दूसर तरफ झांसी में असद अहमद की कब्र को खोदकर तैयार कर दिया गया है. लेकिन जानकारी के मुताबिक, अभी तक अतीक के परिवार में कोई उसके शव को लेने के लिए नहीं पहुंचा है.
अतीक के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed) को प्रयागराज के कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. आज रात को उसका अंतिम संस्कार किया जा सकता है, जिसके लिए उसकी कब्र खोदी गई है. प्रयागराज के इसी कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक के पिता हाजी फिरोज अहमद और मां की भी कब्र है. इसलिए असद के शव को भी इसी कब्र में दफनाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, असद अहमद को अपने दादा और दादी की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा. आज सुबह से ही उसके कब्र खोदने का काम शुरू किया गया था.
असद अहमद की कब्र 6.5 फीट लंबी और 4 फीट गहरी खोदी जा रही है. इसे खोदने में 4 से 5 घंटे के समय लगा है. असद की कब्र खोदने वाले जानू खान ने बताया कि उन्होंने अतीक अहमद के पिता की कब्र भी खोदी थी, जबकि उसकी मां की कब्र जानू खान के पिता ने खोदी थी. असद का शव पहले उसके नाना हारुन और मौसा डॉ उस्मान लेने के लिए झांसी जा रहे थे, लेकिन खबरों के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई से डर कर वो रास्ते में ही कहीं रुक गए हैं.
अगर अतीक के परिवार से असद के शव को लेने कोई झांसी नहीं पहुंचा तो प्रयागराज पुलिस खुद झांसी से उसका शव को यहां तक लाएगी, जिसके बाद शव को उसके रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया जाएगा. खबरों के मुताबिक असद को आज रात को कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. पुलिस ने भरोसा दिया है कि असद के जनाजे में शामिल होने वालों को परेशान नहीं किया जाएगा.
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…