योग गुरु बाबा रामदेव (फाइल फोटो)
Patanjali Foods: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं. इस रिपोर्ट ने अडानी के साम्राज्य को हिलाकर रख दिया है और देखते ही देखते अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर काबिज गौतम अडानी टॉप 20 से बाहर हो गए हैं. दूसरी तरफ, शेयर बाजार में मचे हड़कंप के बीच एक और कंपनी का शेयर लगातार गिर रहा है जिसके कारण निवेशकों के 7000 करोड़ डूब चुके हैं. पतंजलि फूड्स के शेयर बिकवाली से गुजर रहे हैं.
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods Ltd) के शेयर में पिछले 10 दिनों में करीब 25 फीसदी की गिरावट आई है. सोमवार को पतंजलि फूड्स के स्टॉक्स में मामूली रिकवरी दिखाई दी.24 जनवरी को पतंजलि फूड्स का शेयर 1208 रुपये था जो 3 जनवरी को घटकर 907 रुपये पर आ गया. वहीं सोमवार को कारोबार की शुरुआत के दौरान इसमें तेजी आई और यह 938 रु तक पहुंचा. 3 फरवरी को पतंजलि फूड्स के शेयर में लोअर सर्किट लगा था.
पतंजलि फूड्स का स्टॉक 903 रु तक पहुंच गया था और बाद में मामूली सुधार के साथ 906 तक पहुंचा. जैसे-जैसे पतंजलि फूड्स का शेयर नीचे जा रहा है, निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही हैं. बड़ी संख्या में निवेशकों ने पतंजलि फूड्स में इन्वेस्ट किया है. इसलिए कंपनी के शेयर लुढ़कने के कारण निवेशक परेशान नजर आ रहे हैं.
कंपनी का मार्केट कैप 40000 करोड़ था लेकिन 3 फरवरी को कंपनी का मार्केट कैप 32825.69 करोड़ रुपये पहुंच गया था. इस लिहाज से निवेशकों को 7000 करोड़ का चूना लग चुका है. वहीं, सोमवार को मामूली रिकवरी के बाद मार्केट कैप 34 हजार करोड़ था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में बढ़ी हलचल के कारण पतंजलि फूड्स के शेयरों में गिरावट आई हो सकती है.
बता दें कि अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गौतम अडानी की अगुवाई वाले ग्रुप पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था. उसके बाद से ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया और दलाल स्ट्रीट में हाहाकार मच गया. हालांकि, अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि वह सभी कानूनों और खुलासा अनिवार्यताओं को पूरा करता रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…