मनोरंजन

Shahrukh Khan से अनुराग कश्यप के अच्छे हैं रिश्ते, फिर भी साथ क्यों नहीं किया काम, डायरेक्टर ने बताई वजह

Shah Rukh Khan:  शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ अपने बिजनेस से हर दिन धमाका कर रही है. 10 ही दिन में फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और अब हर दिन सिर्फ कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘देव डी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके अनुराग कश्यप ने भी ‘पठान’ के लिए शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है.

अनुराग ने ‘पठान’ का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखा था. थिएटर के बाहर शाहरुख के काम, उनके लुक और कमिटमेंट के साथ फिल्म की तारीफ करते अनुराग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. अब एक नए इंटरव्यू में अनुराग ने बताया है कि शाहरुख से उनके रिश्ते असल में बहुत अच्छे हैं और वो ‘पठान’ स्टार का इतना सम्मान करते हैं कि उनका फोन उठाने में भी कुर्सी से खड़े हो जाते हैं.

अनुराग ने शाहरुख को बताया ‘बड़ा भाई’

अगर अनुराग की शाहरुख से अच्छी बनती है, तो फिर उन्होंने कभी ‘बादशाह’ के साथ काम क्यों नहीं किया? एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में अनुराग ने इसकी वजह बताई है. उन्होंने बताया कि शाहरुख का और उनका रिश्ता कितना पुराना है, लेकिन प्रोफेशनली उनकी चॉइस थोड़ी अलग हैं.

शाहरुख के साथ अभी तक काम न करने की बात पर अनुराग ने कहा, ‘बहुत बार सोचा. वो तो मेरे कॉलेज के सीनियर हैं. उनका फोन आता है तो मैं फोन अटेंड करते हुए खड़ा हो जाता हूं. उन्होंने मुझे लेकर हाथ खड़े कर लिए हैं. इस सेन्स में कि उन्हें लगता है, मुझे समझ नहीं आएगा, मेरा अब कुछ नहीं हो सकता. वो बड़े भाई की तरह बताते रहते हैं कि मुझे क्या नहीं करना चाहिए, मुझे क्या नहीं कहना चाहिए, ट्विटर पर मुझे क्यों नहीं होना चाहिए.’

ये भी पढ़ें-लग्जरी गाड़ियां और आलीशान घर… एक्टिंग ही नहीं कमाई में भी आगे हैं सिद्धार्थ और कियारा

शाहरुख के साथ क्यों नहीं बनाई फिल्म

अनुराग कश्यप उन फिल्ममेकर्स में से एक हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस चार्ट्स में बहुत कम ही नजर आती हैं. लेकिन उनका काम इतना कमाल है कि मार्टिन स्कॉर्सेसे से लेकर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला तक, वर्ल्ड सिनेमा के कई आइकॉन उनके काम की तारीफ कर चुके हैं. अनुराग ज्यादातर ऐसे एक्टर्स के साथ काम करते हैं जिन्हें उनकी शानदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है, न कि स्टार स्टेटस के लिए. और एक्टर्स का स्टार स्टेटस कभी-कभी उनके साथ काम कर रही बाकी टीम पर भी भारी पड़ता है. अनुराग ने बताया कि उनके पास भी शाहरुख के साथ काम करने के कई ऑफर आए हैं. मगर उन्होंने इनकार कर दिया. अनुराग ने बताया, ‘उनके बहुत सारे प्रोजेक्ट्स आए थे मेरे पास, ‘अशोका’ आई थी मेरे पास लिखने के लिए. मैं तभी से उनको थोड़ा अवॉयड करता था.’ काम में शाहरुख से दूरी की वजह बताते हुए अनुराग ने कहा, ‘वो शाहरुख खान हैं यार, उनका एक स्टारडम है, एक वर्ल्डव्यू है. मैं जैसी फिल्म बनाना चाहता हूं, मुझे वही बनाना है.’

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago